फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There was a fight between two parties after the accident, there was a lot of commotion at the intersection

Pilibhit News: दुर्घटना के बाद हुआ दो पक्षों में झगड़ा, चौराहे पर जमकर हंगामा

Mon, 06 May 2024 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 06 May 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
There was a fight between two parties after the accident, there was a lot of commotion at the intersection
बीसलपुर के बारह पत्थर चौराहे पर लगी भीड़ । संवाद
पीलीभीत/बीसलपुर। हादसा होने के बाद घटनास्थल से निकल आए बाइक सवार युवक व महिला को घेरकर स्थानीय युवक ने बारह पत्थर चौराहे पर जमकर हंगामा काटा। स्थानीय युवक ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर हाथापाई करने की कोशिश भी की। पुलिस के पहुंचते ही फरार हो गए।
विज्ञापन

कासिमपुर मोड के नजदीक शाहजहांपुर के पुवायां के रहने वाले युवक की स्थानीय व्यक्ति की बाइक से टक्कर हो गई। इससे दोनों पक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। शाहजहांपुर के रहने वाले युवक के साथ बैठी महिला व एक बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष अपने गंतव्य को चल दिए। इसी दौरान स्थानीय व्यक्ति के परिजन मौके पर आ गए।
विज्ञापन

परिजनों ने बाइक का नुकसान देख दूसरे पक्ष का पीछा किया। सुनसान रास्ते पर पीछा करते देख युवक घबरा गया। उसने बाइक को दौड़ाकर कस्बे के बारह पत्थर चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया। इसके बाद परिजनों के साथ आए युवक ने गाली-गलौज करते हुए हाथापाई की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव का भी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इसी दौरान किसी ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। पुलिस को आता देख स्थानीय युवक अपने अन्य साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी, लेकिन तब वह लोग चले गए थे। किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed