{"_id":"663b6fc411cc90090c051103","slug":"there-was-a-fight-between-husband-and-wife-parents-entered-the-house-and-beat-mother-and-son-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-115993-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, मायके वालों ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, मायके वालों ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा
विज्ञापन
पूरनपुर। पति से विवाद पर युवती ने मोबाइल पर भाइयोंं को सूचना देकर ससुराल बुला लिया। आरोप है कि मायके वालों ने घर में घुसकर युवती के पति और बीच बचाव पर उसकी सास की पिटाई की। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला बमनपुरी निवासी नसीमा बेगम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि तीन मई को उसके पुत्र रजत और पुत्रवधू फरहीन में आपस में झगड़ा हो गया। आरोप है कि फरहीन ने इसकी सूचना अपने भाइयों को मोबाइल पर दी। फरहीन के तीन भाइयों और बहनोई ने घर में घुसकर रजत की लाठी, डंडों से पिटाई की।
बीच बचाव करने पहुंची नसीमा को भी पीटा गया। मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने नसीमा बेगम की ओर से मोहल्ला निवासी जावेद, हासिम, परवेज और अजीम खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद