{"_id":"66f97aa587ec3b06c20c66da","slug":"there-was-a-dispute-between-husband-and-wife-the-young-man-pushed-the-police-personnel-who-arrived-at-the-spot-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-123262-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पति-पत्नी में हुआ विवाद, मौके पर पहुचे पुलिस कर्मी से युवक ने की धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पति-पत्नी में हुआ विवाद, मौके पर पहुचे पुलिस कर्मी से युवक ने की धक्का-मुक्की
विज्ञापन
पूरनपुर। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मी से युवक ने धक्का-मुक्की की। बाद में पुलिस टीम युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई।
मोहल्ला कायस्थान में रविवार को पति-पत्नी में विवाद हो गया। बीच-बचाव की कोशिश करने पर युवक ने अपने माता-पिता से भी अभद्रता की। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। होमगार्ड के साथ पहुंचे पुुलिस कर्मी ने पूछताछ के बाद युवक को कोतवाली चलने के लिए कहा। इस पर आरोपी युवक पुलिस कर्मी से भिड़ गया। धक्का-मुक्की की।
पुलिसकर्मी ने मामले की जानकारी इंस्पेक्टर को दी। इस पर आरोपी युवक को पकड़ने के लिए कोतवाली से पुलिस टीम को भेजा गया। पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई। युवक के सामने पुलिसकर्मी ने उसके साथ हुए व्यवहार की जानकारी अफसरों को दी।
इधर, कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने पुलिसकर्मी के साथ हुई धक्का-मुक्की से इन्कार किया। बताया कि पति-पत्नी में हुए विवाद पर पुलिस युवक को कोतवाली लाने गई थी। युवक ने डायल 112 पुलिस के साथ कोतवाली आने से इन्कार कर दियान्बाद में कोतवाली से पुलिस टीम को भेजकर युवक को कोतवाली बुलाया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।