{"_id":"671c0d2ad4b8c530e608dbd8","slug":"there-is-no-street-light-or-bulb-on-the-highway-in-barkheda-vehicles-are-running-in-the-dark-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-124627-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बरखेड़ा में हाईवे पर स्ट्रीट लाइट न कोई बल्ब, अंधेरे में दौड़ रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बरखेड़ा में हाईवे पर स्ट्रीट लाइट न कोई बल्ब, अंधेरे में दौड़ रहे वाहन
विज्ञापन
बरखेड़ा के ब्लॉक के पास हाईवे पर छाया अंधेरा।संवाद
बरखेड़ा। दीपावली को लेकर जिले को जगमग करने के लिए हर कोई जुटा हुआ है, लेकिन शहर से 22 किमी दूर बीसलपुर हाईवे पर स्थित नगर पंचायत बरखेड़ा में लंबे समय से प्रकाश व्यवस्था लड़खड़ाई हुई है। यहां हाईवे किनारे खंभे तो लगे हैं, लेकिन उन पर स्ट्रीट लाइटें है न ही बल्ब। रात को लोग अंधेरे के बीच गुजरने पर मजबूर हैं।
बरखेड़ा कस्बे की बात करें तो करीब दो किलोमीटर दायरे में पीलीभीत-बीसलपुर हाईवे गुजर रहा है। हाईवे के दोनों ओर करीब चार हजार की आबादी बसी है। इसके अलावा तीन सौ दुकानें भी है। मुख्य बाजार होने के चलते भीड़ हाईवे से ही गुजरती है। इसके साथ ही पीलीभीत से बीसलपुर और शाहजहांपुर के लिए भी हजारों वाहनों का आना-जाना रहता है।
प्रकाश व्यवस्था की बात करें तो हाईवे के दायरे में कस्बे में करीब दो सौ खंभे लगे हैं, लेकिन इनमें किसी भी खंभे पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है। सिर्फ नाममात्र को खंभों पर एलईडी बल्ब लगवाए गए हैं। रात के समय जिनकी रोशनी नाकाफी साबित होती है। ऐसे में लोगों को निकलने में काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
हाईवे पर छुट्टा पशुओं का झुंड भी हर समय बैठा रहता है। ऐसे में अंधेरे के चलते हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों कहना है कि दो साल से हाईवे पर यही स्थिति है।
-- हाईवे किनारे हैं थाना व अस्पताल
बरखेड़ा कस्बे में हाईवे पर ही थाना और अस्पताल हैं। ऐसे में लोग हाईवे से होकर ही यहां पहुंचते हैं। दिन और रात में भी लोगों की आवाजाही होती है। प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर पंचायत एनएचएआई का हवाला देकर पल्ला झाड़े हुए हैं। कोई वैकल्पिक व्यवस्था न होने से लोग परेशान हैं।
--
हाईवे निर्माण के लिए खोदकर छोड़ दिए गए गड्ढे भी दे रहे दर्द
हाईवे निर्माण के लिए बरखेड़ा कस्बे में चार सौ मीटर दायरे में एक ओर गड्ढे खोदे गए हैं, जो रात में प्रकाश की व्यवस्था न होने से परेशानी का सबब बनते हैं।
-- फोटो: 36
प्रकाश व्यवस्था अस्त-व्यस्त है। हाईवे किनारे घर के सामने ही गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं। जिससे रात को समस्या बढ़ जाती है।
- कमलेश शर्मा
-- फोटो: 37
हाईवे पर प्रकाश व्यवस्था लंबे समय से लड़खड़ाई हुई है। जिससे परेशानी होती है। कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं है। जिसकी बहुत जरूरत है।
- रईस अहमद
000
जल्द ही कराई जाएगी वैकल्पिक व्यवस्था : भोजवाल
नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल का कहना है कि हाईवे पर निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था की ओर से खंभे लगा दिए गए हैं। 15 दिनों के अंदर वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाएगी।