फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There is no provision of mattresses or bonfire in the rest room of sugar mills, farmers are shivering

Pilibhit News: चीनी मिलों के विश्रामालय में गद्दे न अलाव की व्यवस्था, ठिठुर रहे किसान

Wed, 08 Jan 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 08 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
There is no provision of mattresses or bonfire in the rest room of sugar mills, farmers are shivering
6 जनवरी के अंक में प्रका​शित खबर।
पीलीभीत। चीनी मिलों के केन यार्ड में किसान सर्दी में ठिठुर रहे हैं। वहीं, मिलों के विश्रामालय में भी अव्यवस्थाएं हावी हैं। गद्दे और अलाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। केन यार्ड में ठिठुरते किसानों की समस्या को लेकर अमर उजाला ने तीन दिन पूर्व खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद डीएम के निर्देश पर गन्ना अधिकारी ने मौके पर जाकर जांच की। इसमें विभिन्न जगहों पर उन्होंने लापरवाही देख नाराजगी जताई।
विज्ञापन

अमर उजाला ने छह जनवरी के अंक में एलएच चीनी मिल के केन यार्ड की अव्यवस्थाएं और सात जनवरी को बरखेड़ा चीनी मिल के केन यार्ड में अधूरी व्यवस्थाओं को उजागर किया था। खबर का डीएम संजय कुमार सिंह ने संज्ञान लिया।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर जिला गन्ना अधिकारी खुशी राम भार्गव ने बुधवार को टीम के साथ एलएच चीनी मिल के किसान विश्रामालय एवं मिल यार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विश्रामालय में किसानों को सर्दी से बचाव के लिए गद्दे एवं कंबल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही यार्ड में पर्याप्त अलाव की व्यवस्था नहीं मिली। इसके बाद वह बजाज चीनी मिल बरखेड़ा और बीसलपुर चीनी मिल गेट का निरीक्षण करने पहुंचे। बरखेड़ा चीनी मिल में किसानों के सर्दी से बचाव के लिए किसान विश्रामालय में बैठने की कोई व्यवस्था नहीं पाई गई। साथ ही शौचालय में सफाई व्यवस्था भी बदहाल मिली। तौल कार्य की स्थिति परखने के लिए मौजूद किसानों से भी बातचीत की गई। हालांकि तौल को लेकर किसानों ने सकारात्मक प्रक्रिया दी। निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर विधिक कार्रवाई के लिए सहायक चीनी आयुक्त बरेली को प्रेषित कर दी गई है।



डीएम ने बरखेड़ा और एलएच चीनी मिल को जारी किया नोटिस

गन्ना विभाग के अफसरों के निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं का संज्ञान लेकर डीएम संजय कुमार सिंह ने बरखेड़ा और एलएच चीनी मिल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जवाब दाखिल करने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। डीएम ने बताया कि पिछले दिनों जिला गन्ना अधिकारी, उप गन्ना आयुक्त बरेली ने एलएच और बरखेड़ा चीनी मिल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कुछ अनियमितता प्रकाश में आई थी। निरीक्षण रिपोर्ट सहायक चीनी आयुक्त बरेली को भेजी गई थी। इसी प्रकरण का डीएम ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed