फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There is darkness in the wards, councilors raised the demand for installing lights

Pilibhit News: वार्डों में रहता है अंधेरा, सभासदों ने लाइट लगवाने की उठाई मांग

Thu, 17 Oct 2024 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
There is darkness in the wards, councilors raised the demand for installing lights
कलक्ट्रेट में एडीएम ऋतु पूनिया को ज्ञापन देते सभासद। स्रोत:सभासद
पीलीभीत। भारी भरकम बजट होने के बाद भी मोहल्लों में पथ प्रकाश की व्यवस्था पंगु बनी हुई है। इसको लेकर सभासदों ने एडीएम को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में दिवाली से पहले लाइटों को लगवाने, खराब पड़ी लाइटों को ठीक कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के सभासदों का प्रतिनिधिमंडल एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पुनिया से मिला। सभासदों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उन्हें दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका परिषद की अधिकांश सड़कों और गलियों में लगीं स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। उन पर बल्ब नहीं लगे हैं, जिससे अंधेरा रहता है। आए दिन चेन स्नेचिंग आदि की घटनाएं होती हैं। वहीं अंधेरे में बुजुर्ग महिलाएं गिरकर चोटिल भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में दिवाली से पहले स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने की मांग की गई है। एडीएम ने प्रतिनिधि मंडल को स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में पुष्पा उपाध्याय, चैतन्य गंगवार, एहतिशाम वली खां, पल्लवी, शिखा वर्मा, श्याम लता, शिवम श्रीवास्तव, राजेंद्र भारती, सुरेश लोधी, सुनीता सिंह, रत्ना शुक्ला, विपिन कुमार, माया देवी, जाहिदा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed