फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There is a problem due to the absence of a female medical officer, the officers are careless

Pilibhit News: महिला चिकित्साधिकारी न होने से आ रही दिक्कत, अधिकारी बेपरवाह

Sun, 17 Nov 2024 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
There is a problem due to the absence of a female medical officer, the officers are careless
बीसलपुर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।संवाद
बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक की तैनाती न होने से महिला मरीज परेशान हैं। मरीजों का इलाज और विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहा है। इस स्वास्थ्य केंद्र पर पांच थाना क्षेत्रों से दुष्कर्म पीड़ित महिलाओं को मेडिकल परीक्षण के लिए भी लाया जाता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंंद्र में दो महिला एमबीबीएस डॉक्टरों के पद है। विभागीय हीलाहवाली के चलते सीएचसी में एक भी महिला डॉक्टर नहीं है। स्वास्थ्य केंद्र आने वाली महिला मरीजों को काफी दिक्कत होती है। हालांकि स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी एमबीबीएस महिला डॉक्टर के स्थान पर बीएसएमएस डॉक्टर को बैठाकर किसी तरह काम चलाने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन

वहीं इस स्वास्थ्य केंद्र पर बीसलपुर, बिलसंडा, दियोरिया, करेली और गजरौला थाना क्षेत्रों से दुष्कर्म और छेड़खानी पीड़ित महिलाओं को भी मेडिकल परीक्षण के लिए लाया जाता है। दुष्कर्म अथवा छेड़खानी पीड़ित महिलाएं स्वास्थ्य केंद्र में लाई जाती है, तब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खांडेपुर से महिला डॉक्टर उज्जमा अख्तर को बुलाया जाता है।
विज्ञापन

खांडेपुर यहां से काफी दूर हैै, इस वजह से महिला डॉक्टर को आने में बिलंब होता है। मरीज को इंतजार करना पड़ता है। इस बावत स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि सीएमओ को पत्र भेजकर स्वास्थ्य केंद्र में मानक के अनुरूप एमबीबीएस महिला डॉक्टर अतिशीघ्र नियुक्त कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed