फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There are heaps of garbage at many places in Naugawan Pakadia, there is a possibility of diseases spreading due to waterlogging

Pilibhit News: नौगवां पकड़िया में कई जगह गंदगी के ढेर, जलभराव से बीमारियां फैलने का अंदेशा

Wed, 07 Aug 2024 04:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
There are heaps of garbage at many places in Naugawan Pakadia, there is a possibility of diseases spreading due to waterlogging
नौंगवा पकड़िया में एक खाली जगह पर भरा पानी।संवाद
पीलीभीत। डेंगू और मलेरिया को लेकर अतिसंवेदशील क्षेत्र में शामिल नौगवां पकड़िया में गंदगी और जलभराव मुसीबत बनता जा रहा है। जिम्मेदारों के ध्यान न देने से यहां लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो एक बार बार फिर क्षेत्र डेंगू और मलेरिया की चपेट में आ जाएगा।
विज्ञापन

शहर से सटी ग्राम पंचायत नौगवां पकड़िया देवहा नदी के किनारे बसी हुई है। पूर्व में जलस्तर बढ़ने के बाद देवहा नदी का पानी आबादी में घुस गया था। कई दिनों तक आबादी क्षेत्र की स्थिति खराब रही। पानी कम होने के बाद स्थिति सुधरी, लेकिन कई स्थानों पर जलभराव की समस्या दूर नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इस समय नगर पंचायत के कई वार्ड ऐसे हैं जहां सफाई न होने से गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। इससे बीमारियों फैलने की आशंका बढ़ गई है। सफाई के नाम पर सिर्फ रस्मअदायगी की जा रही है। लोगों का कहना है कि दो साल पहले डेंगू ने जमकर कहर बरपाया था। 10 से अधिक लोगों की मौत भी हो गई थी। इसके बाद ही स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और मलेरिया को लेकर नौगवा पकड़ियों को अति संवेदनशील क्षेत्र में शामिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दावा किया गया था हर साल बीमारियों की रोकथाम के लिए इस क्षेत्र में दवा का छिड़काव प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वर्तमान में नौगवां पकड़िया में न तो दवा का छिड़काव कराया जा रहा है, न ही जिम्मेदार स्थिति का जायजा ले रहे हैं। ऐसे में लोग चिंतित हैं।
--
कई स्थानों पर जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप
नौगवां पकड़िया क्षेत्र में आबादी के अंदर और बाहरी क्षेत्र में कई स्थानों पर पानी भरा हुआ है। मंडी समिति के सामने खाली पड़े प्लाॅट ने तो तालाब का रूप ले लिया है। एक माह से पानी भरा होने से मच्छर पनपने लगे हैं। इसके अलावा आबादी क्षेत्र में भी कई स्थानों पर जलभराव है। --
घर के आसपास जलभराव है, गंदगी के ढेर भी लगे हैं। जिसके कारण बीमारियां फैलने आशंका बढ़ गई है। जल्द ही ध्यान नहीं दिया गया तो बीमारियां फैल सकती हैं।
- सनी
000
नौगवा पकड़िया में जलभराव से स्थिति खराब है। कूड़े के ढेर भी लगे हैं। जरूरी है कि संबंधित विभागों के अफसर जरूरी कदम उठाएं।
- पराग मिश्रा


--

सफाई का काम नगर पंचायत का है। हमारी ओर से सिर्फ फोटो और पत्र भेजकर निवेदन किया जाता है। संचारी रोग अभियान फिलहाल बंद है। फिर भी जल्द ही निरीक्षण कर स्थिति को देखा जाएगा।

-डॉ. आलोक कुमार शर्मा, सीएमओ

नौंगवा पकड़िया में एक खाली जगह पर भरा पानी।संवाद

नौंगवा पकड़िया में एक खाली जगह पर भरा पानी।संवाद

नौंगवा पकड़िया में एक खाली जगह पर भरा पानी।संवाद

नौंगवा पकड़िया में एक खाली जगह पर भरा पानी।संवाद

नौंगवा पकड़िया में एक खाली जगह पर भरा पानी।संवाद

नौंगवा पकड़िया में एक खाली जगह पर भरा पानी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed