फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ... Then rain Many neighborhoods submerged

...तो फिर बारिश में  डूबेंगे कई मोहल्ले

Thu, 02 Jun 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 02 Jun 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
... Then rain Many neighborhoods submerged
परेशानी - फोटो : pilibhit, beureu
प्री मानसून आ चुका है। शहर के तमाम नाले और नालियां अभी भी चोक पड़े हैं। खास बात यह है कि नगर पालिका प्रशासन ने इस बार शहर के 28 नालों में से मात्र सात बड़े नालों की सफाई का ठेका दिया है। शेष बचे नालों की सफाई पालिका अपने स्तर से करवा रही है। शहर में चल रहे नाला सफाई के कार्य को देखकर इसमें खानापूरी होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


नौ लाख से हो रही है नालों की साफ सफाई 
शहर के करीब 28 छोटे-बड़े नाले हैं। पालिका प्रशासन वैसे तो अमूमन हर साल ही सभी नालों की सफाई का ठेका देता है, लेकिन इस बार मुख्य नाला समेत मात्र सात नालों की सफाई का ठेका दिया गया है। यह कार्य करीब नौ लाख रुपये से कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


महज चार नालों की ही हुई सफाई
पालिका प्रशासन के मुताबिक सात नालों में से चार नालों की सफाई हो चुकी है। इसमें चार किमी लंबे क्षेत्र में फैले मुख्य नाले की सफाई का कार्य पूरा होना बताया जा रहा है, लेकिन इस नाले को देखकर अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि इस नाले की सफाई हो चुकी है। पुलियों के पास नाले के भीतर इक_ा मलवा व जगह जगह उतराता बड़ी तादाद में कूड़ा इसकी सफाई गुणवत्ता पर प्रश्रचिन्ह लगाता नजर आ रहा है। खास बात यह है कि पूरे शहर के पानी निकास का दारोमदार इसी मुख्य नाले पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाला सफाई पर उठ रहीं ऊंगलियां
नाला सफाई की स्थिति पर गौर करें तो सफाई के नाम पर महज औपचारिकता ही निभाई जा रही है। जो नाले साफ हो चुके हैं, उनमें से कुछ नाले अभी भी कूड़े से पटे पड़े हैं, जबकि पालिका प्रशासन यहां सफाई होने का दावा कर रहा है। बानगी के तौर पर पीसीएफ गोदाम के समीप नाले को देखे तो यहां सफाई हो चुकी है, लेकिन नाले के भीतर अब भी कूड़े के बड़े ढेर दिखाई दे रहे हैं।


मानसून की संभावना के चलते पूर्व में टेंडर कर नालों की सफाई तेजी से शुरू करा दी गई थी। अधिकतर कार्य निपट चुका है। शेष अन्य नाले पालिका अपने स्तर से साफ करवा रही हैं। निर्धारित समय के भीतर ही सफाई कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
- वीपी सिंह, अधिकारी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed