{"_id":"662d2b635621383b7e04923e","slug":"theft-worth-lakhs-from-shop-in-barkheda-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-115377-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बरखेड़ा में दुकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बरखेड़ा में दुकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन
बरखेड़ा में दुकान में चोरी की घटना के बाद जांच पड़ताल करती पुलिस । संवाद
पुत्र की शादी में बरेली गया था व्यवसायी, पुलिस ने की पड़ताल
पीलीभीत/बरखेड़ा। बेटे की शादी में परिवार सहित बरेली गए एक व्यवसायी की दुकान में चोरों ने छत के सहारे प्रवेश कर लाखों रुपये का माल समेट लिया। सुबह दुकान पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी लग सकी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
वार्ड नंबर चार में रहने वाले रामगुलाम की दौलतपुर मार्ग पर दुकान है, यहां दिन में होटल की भी सुविधा है। शुक्रवार को उनके छोटे पुत्र नरेंद्र की शादी थी। वह परिवार के साथ शाम चार बजे बरेली चले गए। शुक्रवार की रात किसी समय चोर छत के सहारे जीने से दुकान में नीचे पहुंचे। आरोप है कि डेढ़ लाख रुपये नकद, 16 चांदी के सिक्के, कानों के कुंडल और श्री लक्ष्मी गणेश की चांदी की मूर्ति चुरा ले गए।
शनिवार की सुबह लगभग सात बजे वह दुकान पर पहुंचे और मंदिर में पूजा करने के लिए गए, तो वहां से मूर्ति नदारद देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्हें अन्य सामान भी नदारद मिला। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलवाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इस मामले में फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
-
हेलमेट लगाकर चोरी करने पहुंचे थे चोर
चोरी करने वाले शख्स को दुकान में सीसीटीवी लगे होने की जानकारी थी। इससे वह चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए वह हेलमेट लगाकर अंदर पहुंचा था।