फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Theft in general store, thieves took away cash worth Rs 15,000

Pilibhit News: जनरल स्टोर में चोरी, 15 हजार की नकदी ले गए चोर

Tue, 12 May 2026 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Theft in general store, thieves took away cash worth Rs 15,000
न्यूरिया। थाना क्षेत्र के मोहल्ला ठाकुरद्वारा स्थित एक जनरल स्टोर में दीवार काटकर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। चोर दुकान में घुसकर गल्ले में रखी करीब 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदार ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला भीतर गांव निवासी जमालुद्दीन पुत्र अब्दुल हक ने बताया कि उनकी जमाल एंड संस नाम से कन्फेक्शनरी एवं जनरल स्टोर की दुकान न्यूरिया बस स्टैंड रोड पर जमजम स्वीट्स के सामने स्थित है। आरोप है कि रविवार रात अज्ञात चोर दुकान के जीने की दीवार काटकर दूसरी मंजिल के रास्ते अंदर घुस आए। चोरी को अंजाम देने से पहले चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की तार भी काट दी, ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें। दुकानदार के अनुसार सोमवार को साप्ताहिक बंदी के बाद दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दुकान खोलने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर कस्बा इंचार्ज अरविंद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed