फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The youth was tied to a pole and beaten, then taken away on a bike.

Pilibhit News: युवक को खंभे से बांधकर पीटा, फिर बाइक पर बैठाकर ले भागे

Sun, 29 Mar 2026 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
The youth was tied to a pole and beaten, then taken away on a bike.
बरखेड़ा। बरखेड़ा थाना के गांव पौटा कला निवासी युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है। आरोपी युवक को बांधकर पीटने के बाद गंभीर अवस्था में बाइक तक ले गए और जबरन बैठाकर अपहरण कर ले गए। परिजनों ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे बरखेड़ा थाने में तहरीर दी है। पिटाई के वीडियो भी पुलिस को दिखाए हैं। युवक के अपहरण, नशा सुंघाकर मारने और तीन दिन से लापता होने का आरोप लगाया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को पकड़ा है। मामला प्रेम-प्रसंग का बताया गया। पुलिस ने जांच में युवक के लापता और अपहरण का आरोप गलत मिलने की बात कही है।
विज्ञापन


ग्राम पौटा कला निवासी शफीक शाह ने पुलिस को बताया कि उनका बड़ा पुत्र आरिफ (22) 24 मार्च की शाम करीब चार बजे गांव खमरिया के रास्ते स्टेशन की तरफ दौड़ लगाने जा रहा था। आरोप है कि तभी गांव के ही कुछ लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया। 10 से 12 लोगों ने आरिफ को बीच रास्ते में पकड़कर एक खंभे से बांध दिया और लात-घूसों व डंडों से बेरहमी से पीटा। शफीक शाह ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उनके बेटे को गंभीर हालत में जबरन बाइक पर बैठाकर अपहरण कर ले गए। तीन से उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें युवक को खंभे से बांधकर पीटने के बाद मारते-पीटते बाइक तक ले जाते दिख रहे हैं। ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने वाले शफीक शाह ने बरखेड़ा थाने में नामजद तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनके पास पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य के रूप में मौजूद है। संवाद
विज्ञापन


तीन नामजद समेत चार आरोपियों पर रिपोर्ट
परिजनों ने युवक की बांधकर पिटाई और अपहरण की तहरीर दी तो बरखेड़ा पुलिस हरकत में आई। घटना की जांच के साथ युवक की तलाश की। थानाध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि युवक घर में ही था। प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। मारपीट करने वाले तालिब, कैसर व पप्पू नामजद और एक अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। अज्ञात युवक का नाम रेहान जांच में सामने आया है। पुलिस ने तालिब और रेहान को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

बरखेड़ा के पौटा कला गांव में प्रेम-प्रसंग के चलते लड़की के परिजनों की ओर से युवक के साथ मारपीट की गई। सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। युवक को बाइक पर लादकर अपहरण करने, नशा सुंघाकर मारने-पीटने और तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखने के आरोप झूठे हैं।
- प्रगति सिंह, सीओ, बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed