{"_id":"590b280b4f1c1b151f441254","slug":"the-young-man-of-the-village-was-teaching-the-teacher-instead-of-the-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका की जगह बच्चों को पढ़ा रहा था गांव का युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका की जगह बच्चों को पढ़ा रहा था गांव का युवक
Thu, 04 May 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 04 May 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
शिक्षिका की जगह बच्चों को पढ़ा रहा था गांव का युवक
Link Copied
ग्रामीण इलाकों में सरकारी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था का खेल एसडीएम के निरीक्षण में सामने आया। तीन प्राइमरी और दो उच्च प्राथमिक स्कूलों के निरीक्षण में खामियां मिलने पर एसडीएम दंग रह गईं। सेहरामऊ उत्तरी के प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका गैरहाजिर मिली। एमडीएम संतोषजनक नहीं पाया गया। चलतुआ के पूर्व माध्यमिक स्कूल में शिक्षिका 14 अप्रैल से गैरहाजिर मिली। शिक्षिका की जगह एवज में एक प्राइवेट युवक पढ़ाता मिला, जोकि एसडीएम की गाड़ी देख भाग गया। एसडीएम ने एसओ सेहरामऊ को युवक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है। कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है। एसडीएम श्रृद्धा शांडिल्यायान ने बृहस्पतिवार को सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सेहरामऊ प्राइमरी स्कूल में एक शिक्षिका गैरहाजिर मिली। स्कूल में 23 बच्चे मौजूद थे, लेकिन उनकी हाजिरी उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज नहीं थी। एमडीएम मीनू के अनुसार नहीं मिला। एमडीएम में सब्जी, दाल की जगह मात्र दाल बनाई गई थी। दाल में पानी की मात्रा अधिक थी। चलतुआ गांव स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल में एक शिक्षिका 14 अप्रैल से गैरहाजिर थी। एसडीएम को गांव के लोगों ने बताया कि शिक्षिका स्कूल कभी कभार आती है। शिक्षिका के एवज में बच्चों को पढ़ाने के लिए एक युवक लगा रखा है। एसडीएम की गाड़ी स्कूल में घुसती देख शिक्षिका के एवज में पढ़ा रहा युवक भाग निकला। एमडीएम रजिस्टर गायब था। जिन रसोइयों को खाना बनाते पाया गया, उनके बच्चे स्कूल में नहीं पढ़ते हैं। सेहरामऊ के स्कूल में मिड डे मील का रजिस्टर डेढ़ माह से अपडेट नहीं किया गया था। एसडीएम ने बताया कि रसोइयों को हटाने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी को दिए गए हैं। गायब शिक्षकों के निलंबन की संस्तुति की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। जबकि लेट स्कूल पहुंचने वाले शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।