फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The young man had made the video viral before committing suicide.

Pilibhit News: आत्महत्या करने से पहले युवक ने वायरल किया था वीडियो

Mon, 23 Mar 2026 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
The young man had made the video viral before committing suicide.
गौरव तिवारी का फाइल फोटो - फोटो : मधवाजलालपुर गांव के हेमंत मौर्या अपने घर में आलू सहेजते हुए।
पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर के युवक के चार दिन पहले जहर खाकर आत्महत्या करने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन


यह वीडियो आत्महत्या करने से पहले युवक ने ही अपने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर पोस्ट किया था। रविवार को युवक के परिजन ने दुकान पहुंचकर गलत ढंग से युवक को कीटनाशक देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन


परिजन ने दुकान से कीटनाशक खरीदने की फुटेज निकलवाने के बाद पुलिस से शिकायत कर विक्रेता के खिलाफ तहरीर दी है।

गांव सुल्तानपुर के 21 वर्षीय गौरव तिवारी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले गौरव ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाला। वायरल वीडियो में गौरव जिंंदगी से परेशान होने और नहीं जीने की बात कह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में यह भी कहते देखा और सुना जा रहा कि वह जब मर चुका होगा, तब लोगों को वीडियो मिलेगा। उसे दफनाया न जाए, जलाया जाए।

युवक की मौत के बाद परिजन ने शव का अंतिम संस्कार किया था। रविवार को सोशल मीडिया पर मृतक युवक का वीडियो वायरल हुआ। इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। रविवार को परिजन तलाश करते हुए उस कीटनाशक विक्रेता की दुकान पर पहुंचे, जहां से गौरव कीटनाशक खरीदने गया था। परिजन ने गौरव को कीटनाशक गलत ढंग से देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सेहरामऊ इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि इसकी जांच कराई जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
------------
पत्नी पर शक में युवक ने जहर खाया, गंभीर
पीलीभीत। पारिवारिक कलह और पत्नी के किसी अन्य युवक से संबंध के शक में युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक के भाई ने बताया कि पीड़ित युवक बटाई पर जमीन लेकर खेती करता है। इसी से परिवार का भरण-पोषण करता है। उसकी शादी करीब तीन वर्ष पहले पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। बताया गया कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी के बीच अनबन रहने लगी। विवाद का मुख्य कारण पत्नी का किसी अन्य युवक से कथित प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है।

आरोप है कि महिला कई बार फोन पर बात करते हुए पकड़ी गई थी, जिसे लेकर घर में तनाव बना रहता था। इसी तनाव के चलते युवक ने करीब एक साल पहले भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन समय रहते इलाज मिलने से उसकी जान बच गई थी। शनिवार रात उसकी अपनी सास से फोन पर कहासुनी हो गई, इससे वह काफी आहत हो गया।


इसके बाद युवक कमरे में गया और वहां रखा विषाक्त पदार्थ पी लिया। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोलकर देखा तो वह बेहोशी की हालत में पड़ा था। परिजन तुरंत उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है और हालत गंभीर बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed