फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The young man died in shock of his wife's death

Pilibhit News: पत्नी की मौत के सदमे में युवक ने तोड़ा दम

Tue, 18 Jun 2024 02:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 18 Jun 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
The young man died in shock of his wife's death
पूरनपुर। निजी नर्सिंग होम में प्रसव के बाद महिला की मौत के सदमे में सोमवार को पति ने भी दम तोड़ दिया। दंपती का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। बेटे और पुत्रवधु को खोने के गम में बुजुर्ग मां की भी हालत बिगड़ गई। निजी अस्पताल में उनका उपचार कराया गया।
विज्ञापन

थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव पिपरा मुजप्ता निवासी रीता देवी (22) को परिजनों ने शुक्रवार को सीएचसी में भर्ती कराया था। पति नन्हे लाल का आरोप था कि सीएचसी कर्मियों ने रीता को निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। आशा वर्कर ने कोतवाली रोड स्थित रामा नर्सिंग होम में अच्छे इलाज का भरोसा देकर शनिवार सुबह 10.30 बजे रीता को वहां पहुंचा दिया। यहां जबरन ऑपरेशन कर दिया गया।
विज्ञापन

अत्याधिक रक्तस्राव की वजह से रीता की मौत हो गई। डॉक्टरों ने इसकी जानकारी भी नहीं दी। एक कागज पर हस्ताक्षर कराने के बाद बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। यहां जाने पर डॉक्टर ने करीब तीन घंटे पहले ही मौत हो जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद रीता का शव सोमवार को घर पहुंचा। पत्नी का शव देख नन्हे हाल (24) की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए लेकर जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। नन्हे लाल के भाई रामरतन ने बताया कि नर्सिंग होम संचालक भाई को धमका रहे थे। पत्नी की मौत के सदमे और धमकियों के चलते दहशत की वजह से उनकी मौत हो गई।

उन्होंने शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया। सोमवार को एक ही चिता पर दोनों के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि नन्हे लाल के भतीजे अनमोल शर्मा ने दी। नन्हे की मां गंगादेवी को निजी अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed