{"_id":"68e93af8b101105fc90c7450","slug":"the-woman-and-her-child-were-thrown-out-of-the-house-after-their-dowry-demands-were-not-met-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-145760-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को बच्चे समेत घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को बच्चे समेत घर से निकाला
विज्ञापन
न्यूरिया। क्षेत्र के गांव में रह रही महिला ने दहेज की मांग पूरी न होने पर 10 माह के बच्चे समेत घर से निकालने के आरोप में ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
न्यूरिया क्षेत्र के गांव बिथरा में रह रहीं कुंती देवी एसपी के आदेश पर थाना न्यूरिया में बताया कि उनका विवाह 26 जुलाई 2024 को गांव मंडरिया निवासी राकेश से हुआ था। इसके बाद विवाहिता का पति राकेश, सास जगदेई व ससुर होरीलाल दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। आरोप है कि ननद प्रार्थना, देवर कमल और देवरानी नीलम भी दबाव बनाती थी। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन विवाहिता को प्रताड़ित करते थे।
आरोप है कि एक सितंबर की सुबह नौ बजे के करीब ससुरालीजनों ने विवाहिता से मारपीट की। 10 माह के बेटे राहुल के साथ विवाहिता को घर से निकाल दिया। विरोध करने पर राकेश की दूसरी शादी कराने की धमकी भी दी गई। विवाहिता ने मायके में घटना की सूचना दी। इसके बाद तहरीर दी गई। थाना प्रभारी सुभाष कुमार मावी ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।