{"_id":"c4412489d8c87a58ce44a4141454b9fb","slug":"the-weather-was-chilly-rain-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से सर्द हुआ मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से सर्द हुआ मौसम
Pilibhit
Updated Thu, 05 Nov 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को सुबह से दोपहर तक हुई बारिश से मौसम का मिजाज बिगड़ गया। बारिश और ठंडी हवाओं के चलने से बढ़ी ठंड के कारण लोग गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकले। गुरुवार को जिले का तापमान अधिकतम 26.8 व न्यूनतम 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से बारिश होने के कारण स्कूली बच्चों को खासी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया। रिमझिम बारिश से बचने को लोग छाता लेकर घरों से निकले। दोपहर तक बारिश होने के कारण स्कूली बच्चों को खासी दिक्कत हुई। बारिश से गुरुवार को यकायक ठंड बढ़ गई, जिससे लोग गर्म कपड़ों में पैक नजर आए। गुरुवार को तापमान भी अधिकतम 26.8 व न्यूनतम 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश होने से शहर में कई जगह जलभराव भी हो गया।
विज्ञापन
बीसलपुर। गुरुवार को पूरे दिन रुक-रुक कर हुई बारिस से मौसम ठंडा हो गया। बारिश से ग्रामीण क्षेत्र की साप्ताहिक हाटें भी प्रभावित रहीं।
पूरनपुर। पूरे दिन बादलों के छाएं रहे दोपहर को हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे ठंडक बढ़ने से कई लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। मंडी समिति में खुले में पड़े धान के ढेर नम हो गए।
विज्ञापन