फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The water level of Sharda river increased, the pontoon bridge was removed three days ago

Pilibhit News: शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा, तीन दिन पहले हटा पैंटून पुल

Fri, 13 Jun 2025 10:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
The water level of Sharda river increased, the pontoon bridge was removed three days ago
शारदा नदी पर बने पैंटून को हटाते मजदूर स्रोत:  विभाग
पूरनपुर। शारदा नदी उफनाने से दूसरे दिन भी नदी रास्ते से वाहनों का आवागमन ठप रहा। बाढ़ में पुल बहने की आशंका पर लोक निर्माण विभाग ने तीन दिन पहले ही पैंटून पुल हटाना शुरू कर दिया है। पुल हटने से शारदा पार के गांवों की करीब एक लाख आबादी को 30 की जगह 130 किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी। तहसील मुख्यालय से इनका संपर्क कटा रहेगा।
विज्ञापन


शारदा पार आवागमन के लिए हर साल पैंटून पुल बनाया जाता है। पुल तैयार कर वाहनों का आवागमन शुरू कराने के लिए 15 अक्तूबर की तारीख निर्धारित है। पुल हटाने की तारीख 15 जून है। पिछले कई सालों से पुल हटा तो निर्धारित तारीख को लिया जा रहा है, लेकिन पुल से आवागमन निर्धारित समय के दो-तीन महीने बाद शुरू हो पाता है।
विज्ञापन

इस बार भी पुल से छोटे वाहनों का आवागमन 31 दिसंबर को और बसों का आवागमन 11 जनवरी से शुरू कराया गया था। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने पर 12 अप्रैल और 22 मई को रास्ते में जलभराव हो जाने से वाहनों का आवागमन बंद रहा। बुधवार को शारदा के उफनाने से नदी रास्ते पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वाहनों का आवागमन बंद हो गया। शुक्रवार को नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता गया। पुल से 15 जून शाम तक आवागमन और 16 जून को पुल हटाना निर्धारित था। मगर बाढ़ की आशंका से तीन दिन पहले ही शुक्रवार को पुल हटाना शुरू कर दिया गया। लोक निर्माण विभाग के जेई मनोज कुमार ने बताया कि पैंटून पुल बहने की आशंका के चलते अधिशासी अभियंता की स्वीकृति के बाद पुल को तीन दिन पहले हटाने का निर्णय किया गया है।

--



16 ग्राम पंचायतों की एक लाख से अधिक आबादी को दिक्कत

शारदा नदी पार तहसील क्षेत्र की 16 ग्राम पंचायतें है। इनकी आबादी एक लाख से अधिक है। इसके अलावा पुल से संपूर्णानगर, पलिया, लखीमपुर खीरी, नेपाल के लोग भी आवागमन करते है। पुल हटने से शारदा पार के गांवों में आवागमन के लिए पूरनपुर से शाहजहांपुर के खुटार, लखीमपुर खीरी के मैलानी, पलिया, संपूर्णानगर होकर आवागमन करना होगा। शारदा नदी पर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुरैनिया गांधी, शांतिनगर, राणा प्रतापनगर, कबीरगंज, विजयनगर, नहरोसा, श्रीनगर, कुठिया गुदिया, सिद्धनगर, भरतपुर, वमनपुर भागीरथ, रामनगर, सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज, बैल्हा, अशोकनगर, शास्त्रीनगर सहित 16 ग्राम पंचायतें हैं।

शारदा नदी पर बने पैंटून को हटाते मजदूर स्रोत:  विभाग

शारदा नदी पर बने पैंटून को हटाते मजदूर स्रोत:  विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed