फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The water level has fallen faster loading from rivers

जलस्तर घटा तो नदियों ने कटान किया तेज

Tue, 02 Aug 2016 11:41 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
The water level has fallen faster loading from rivers
बाढ़ - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
 शारदा और देवहा नदी का जलस्तर कम होते ही कटान में तेजी आ गई है। देवहा नदी ने अमरिया क्षेत्र में करीब 300 बीघा जमीन निगल ली है। शारदा नदी ने रमनगरा बुझिया क्षेत्र में फिर से कटान शुरू कर दिया है। कटान से भयभीत बाढ़ पीड़ितों ने सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन शुरू कर दिया है। वहीं बीसलपुर क्षेत्र में देवहा का पानी सड़कों पर आ गया है। इससे आवागमन प्रभावित रहा। जलभराव के चलते कुछ परिषदीय स्कूल बंद हो गए हैं। 
विज्ञापन

अमरिया। देवहा के जलस्तर में मंगलवार को कमी आई तो कटान में तेजी आ गई। नदी ने खली नवादा और विसनपुर क्षेत्र में निरंजन सिंह, अंसार अहमद, मोहम्मद हनीफ, नन्हेबख्श, छोटे, किताबअली शाह, रईसुद्दीन, अजमत शाह, अल्ताफ हुसैन, प्रतीम सिंह, जसवंत सिंह, तीरा सिंह समेत कई किसानों की करीब 300 बीघा जमीन मय फसलें निगल ली। एकाएक शुरू हुए कटान से किसानों में हड़कंप मचा हुआ है। इसके अलावा नदी गांव जगत, बरादुलवा, हिमकनपुर आदि क्षेत्रों में भी तेजी से कटान कर रही है। जगत गांव से नदी महज 50 मीटर की दूरी पर है। यदि बारिश या नदी के जलस्तर बढ़ोत्तरी होती है तो नदी इस पूरे गांव को अपनी चपेट में ले सकती है। इधर जगत के ग्रामीणों ने डीएम से मिलकर बाढ़ से बचाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

माधोटांडा। शारदा नदी का जलस्तर रात कम होते ही रमनगरा बुझिया में तीन दिन से धीमी गति से हो रहा कटान एकाएक तेज हो गया। यहां पर नदी ने जो बाढ़ खंड ने पिछले वर्षों में बोरो में रेत भरकर छोटी ठोकरें बनाई थी, उसमें तीन ठोकरें सप्ताह भर के भीतर नदी की भेंट चढ़ गई थी और एक ठोकर मंगलवार को नदी की भेंट चढ़ गई। यहां पर शारदा लगभग एक किमी की लंबाई में किसानों की कृषि फसलों से खड़ी भूमि का तेजी से कटान कर रही है। किसानों का कहना था कि रात से अब तक लगभग 20 एकड़ कृषि भूमि कट चुकी है और कटान अभी जारी है। इधर रमनगरा बुझिया के ग्रामीण प्रमुख अभियंता के आने को लेकर उनका इंतजार करते रहे, लेकिन वह मात्र नलडेंगा क्षेत्र का दौराकर चले गए। इसको लेकर बाढ़ पीड़ितों में खासा रोष देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। देवहा नदी का जलस्तर बढने से नदी का पानी प्रमुख मार्गों पर आ गया। जिससे मंगलवार को आवागमन प्रभावित रहा। नदी का पानी खेतों से होता हुआ बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पहुंच गया। अर्जुनपुर व कासिमपुर मोड़ पर करीब डेढ़ से दो फिट तक जलभराव हो गया। वहीं बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग से अर्जुनपुर तक जाने वाल मार्ग करीब दो किलोमीटर लंबा मार्ग पानी से डूबा हुआ है। रम्पुरा मार्ग के रपटुआ नदी के पुल के दोनों ओर पानी बह रहा है। नगर से नवदिया-सितारगंज तक जाने वाला मार्ग भी पानी की जद में आ गया। नदी का पानी घुसने से मंगलवार को अर्जुनपुर, रंपुरा नगरयिा, कर्रखेड़ा, ढुकसी, वीरमपुर, महुआ, हीरापुर दुही व भीकमपुर परानपुर के परिषदीय विद्यालय नहीं खुल पाए। इधर माला नदी का जलस्तर भी बढ़ जाने से गांव रंभोजा के पास नदी का पुल पानी से डूब गया। आवागमन के लिए लोग नाव का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed