फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The warrantee was roaming around as a snake charmer, the police caught him after 12 years

Pilibhit News: सपेरा बनकर घूम रहा था वारंटी, पुलिस ने 12 साल बाद पकड़ा

Sun, 05 Jan 2025 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 05 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The warrantee was roaming around as a snake charmer, the police caught him after 12 years
बिलसंडा पुलिस की पकड़ में आया वारंटी स्रोत : पुलिस
बिलसंडा। करीब 12 वर्षों से सपेरा का भेष बनाकर घूम रहा वारंटी बिलसंडा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया है। हत्या और गैंगस्टर मामले के आरोपी ने जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद ही सपेरे का भेष बना लिया था।
विज्ञापन

बिलसंडा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि वांछित और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में गांव मोहम्मदपुर सिमरा निवासी रामकिशोर उर्फ बंगाली को पकड़ा गया है। रामकिशोर हिस्ट्रीशीटर है और करीब 12 वर्षों से लापता चल रहा था।
विज्ञापन

आरोपी पर वर्ष 2010 में हत्या और गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया था। 12 साल से लापता रहने के बारे में रामकिशोर ने बताया कि वर्ष 2010 में जेल से छूटने के बाद वह गांव छोड़कर सपेरे के भेष में जिला शाहजहांपुर में इधर-उधर घूमने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांप पकड़ने के साथ ही सांप के डसने की दवाई देने लगा। साथ ही गांव-गांव जाकर सांप का खेल दिखाकर अपना भरण-पोषण कर रहा था। पुलिस ने वारंटी को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed