फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The wait is over... Schools will chirp again from today

Pilibhit News: इंतजार खत्म... आज से फिर चहकेंगे स्कूल

Mon, 30 Jun 2025 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
The wait is over... Schools will chirp again from today
प्राथमिक विद्यालय आमडार में बारिश के बाद भरा पानी। संवाद
पीलीभीत। ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते एक माह बाद मंगलवार से परिषदीय स्कूल बच्चों की मौजूदगी से चहकेंगे। इसके लिए प्राइवेट की तर्ज पर बच्चों के स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। सोमवार को कई घंटे तक हुई तेज बारिश ने तैयारियों पर पानी फेरने के साथ शिक्षकों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

जिले में 14 सौ से अधिक परिषदीय स्कूल हैं। जून में ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते एक माह से अधिक समय तक स्कूलों में सन्नाटा छाया रहा। लंबी छुट्टी के बाद मंगलवार को स्कूल खुल रहे हैं। स्कूलों में बच्चों के स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में बीएसए की ओर से पूर्व में निर्देश जारी किए जा चुके हैं। बच्चों के स्वागत में स्कूल गेट से लेकर कक्षाओं तक रंगीन गुब्बारों से सजाया जाएगा। कक्षाओं और परिसर को साफ-सुथरा किया जाएगा। शिक्षक इसकी तैयारियों में जुटे हैं। वहीं सोमवार को हुई तेज बारिश से अधिकतर स्कूलों में जलभराव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरखेड़ा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय आमडार समेत अन्य स्कूलों के परिसर में जलभराव देखा गया। कीचड़ की स्थिति भी रही। ऐसे में खराब मौसम के चलते व्यवस्थाओं को सुधारना स्कूल के स्टाफ के लिए चुनौती बना रहा।

बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार से स्कूलों में शिक्षण कार्य शुरू हो रहा है। स्कूलों में जरूरी तैयारियों के साथ ही बच्चों के स्वागत के निर्देश दिए गए है। इसपर अमल भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed