फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The villagers stopped the train, surrounded DRM

ग्रामीणों ने ट्रेन रोकी, डीआरएम को घेरा

Tue, 03 Jan 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 03 Jan 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
रेलव फाटक समाप्त करने की जानकारी पर क्षुब्ध ग्रामीणों ने मंगलवार को जिंदपुरा हाल्ट पर ट्रेन रोक ली और ट्रेन में सवार डीआरएम को घेर लिया। डीआरएम के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। पूर्वोत्तर रेलवे जिंदपुरा हाल्ट के समीप स्थित दो फाटकों में एक फाटक स्थाई रूप से बंद करने का काफी समय से प्रयास कर रहा है। वहीं ग्रामीण इसके विरोध में हैं। ग्रामीण नहीं चाहते हैं कि एक भी फाटक बंद हो। ग्रामीणों का कहना है कि यदि एक भी फाटक बंद हो गया तो उन्हें आवागमन में दिक्कत होगी। इधर, ग्रामीणों को ट्रेन द्वारा डीआरएम निखिल पांडेय के आने की जानकारी मिली। इस पर मंगलवार दोपहर ग्रामीण इकट्ठे होकर जिंदपुरा हाल्ट जा पहुंचे। इसी बीच ट्रेन संख्या 52230 से डीआरएम भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने रेल पटरियों पर खड़े होकर ट्रेन रुकवा ली और डीआरएम का घेराव किया। इस पर डीआरएम ने ग्रामीणों की बात सुनी और अपने स्तर से उनकी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। कहीं तब जाकर ट्रेन शाहजहांपुर को रवाना हो सकी। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा बुधवार को पीलीभीत-टनकपुर ब्राडगेज ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। जीएम के आने से पहले मंगलवार को इज्जतनगर मंडल रेल प्रबंधक निखिल पांडेय ने पीलीभीत स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं और अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed