{"_id":"62795e81bf257f4fb476150c","slug":"the-victim-could-not-record-her-statement-in-the-court-that-s-why-acid-was-thrown-pilibhit-news-bly4842751177","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत में बयान दर्ज न करा पाए पीड़िता... इसलिए फेंका तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत में बयान दर्ज न करा पाए पीड़िता... इसलिए फेंका तेजाब
विज्ञापन
गजरौला/पीलीभीत। पुलिस की अब तक की छानबीन में जो तथ्य सामने आए हैं उनके मुताबिक पीड़िता अपनी आपबीती अदालत में बयान न करने पाए, इसलिए आरोपियों ने रविवार रात उसके माता-पिता पर तेजाब फेंक दिया।
एसपी दिनेश कुमार पी. ने बताया कि पीड़िता के अदालत में नौ मई को कलमबंद बयान दर्ज होने थे। पुलिस पीड़िता को लेकर अदालत पहुंचती, इससे पहले ही यह घटना हो गई। उन्होंने बताया कि तेजाब फेंके जाने की घटना के बाद पीड़िता के परिजन के बयान लिए गए हैं।
बयान में पीड़ित परिवार ने छेड़खानी के आरोपी राजेश और उसके पिता रोशनलाल का भी नाम लिया है। इसलिए तेजाब फेंकने की घटना में राजेश और रोशनलाल का नाम भी जोड़ा जा रहा है। तेजाब से झुलसे पीड़िता के माता पिता को रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है। जल्दी ही पीड़िता के बयान अदालत में कराए जाएंगे।
विज्ञापन
आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस साक्ष्य जुटाएगी। इस बीच आईजी जोन रमित शर्मा पीड़िता के गांव पहुंचे और बातचीत की। गांव वालों से भी घटनाक्रम को समझा। उन्होंने पीड़िता को न्याय का भरोसा दिया है।