{"_id":"68cda9c8a431ade12d07ebe5","slug":"the-veterinarian-warned-the-cattle-owner-by-showing-him-a-stick-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-144280-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पशु चिकित्सक ने डंडा दिखाकर पशुपालक को हड़काया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पशु चिकित्सक ने डंडा दिखाकर पशुपालक को हड़काया
विज्ञापन
पशु चिकित्सालय गेट पर डंडा लेकर खड़ा चिकित्सक- वीडियो ग्रेब
पूरनपुर। बीमार भैंस के गलत इलाज पर बच्चा गिरने की शिकायत करने पशु चिकित्सालय पहुंचे पशुपालक की पशु चिकित्सक से नोकझोंक हो गई। पशुपालक को डंडा दिखाकर पशु चिकित्सक ने हड़का दिया। इसका वीडियो पशुपालक के साथी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल के साथ ही मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और पुलिस से की गई है।
घटना बृहस्पतिवार को गांव जोगराजपुर के पशु चिकित्सालय की है। पशु चिकित्सालय गांव मढ़ा खुर्द कलां में है। पशुपालक गांव बबरौआ निवासी सुरेश चंद्र ने बताया कि उसकी गाभिन भैंस बीमार हो गई थी। पशु चिकित्सक को फोन करने पर उन्होंने प्राइवेट युवक को भैंस का इलाज करने के लिए भेज दिया।
आरोप है कि गलत इलाज से भैंस का बच्चा गिर गया। इसकी शिकायत गांव के कुछ लोगों के साथ करने पशु चिकित्सालय पहुंचा। वहां पर पशु चिकित्सक ने अभद्रता कर डंडा लेकर हड़काया। सुरेश के साथी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
सुरेश ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को ऑनलाइन शिकायत कर पशु चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की।
आरोपी पशु चिकित्सक डॉ. रामकुमार वर्मा का कहना है कि बीमार भैंस की जानकारी पर सुरेश को भैंस को लेकर अस्पताल आने को कहा था। उन्होंने अस्पताल आने से मना कर किसी को भेजने को कहा। इस पर पशु मित्र नीरज को बीमार भैंस को देखने के लिए भेजा था।
शुक्रवार को सुरेश अस्पताल में आकर गाली-गलौज कर शिकायत करने की बात कहने लगा। उसे समझाया। उन्होंने बताया कि सुरेश को डंडा लेकर दौड़ाया नहीं गया। परिसर में बंदरों का आतंक है। बंदरों को भगाने के लिए डंडा लेकर अस्पताल गेट पर आया था। इस दौरान सुरेश ने पहुंचकर डंडा दिखाकर धमकाने का आरोप लगाना शुरू कर दिया।