फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The Urs of Hazrat Shahji Mian concluded with devotion.

Pilibhit News: अकीदत के साथ संपन्न हुआ हजरत शाहजी मियां का उर्स

Sun, 24 May 2026 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
The Urs of Hazrat Shahji Mian concluded with devotion.
पीलीभीत। हजरत हाजी शाहजी मुहम्मद शेर मियां का सालाना उर्स-ए-पाक शनिवार को पूरे अकीदत व एहतराम के साथ संपन्न हो गया। दरगाह शेरिया के सज्जादानशीन हजरत मुन्ने मियां की सरपरस्ती में आयोजित आखिरी कुल शरीफ में हजारों की संख्या में जायरीन शामिल हुए। मुल्क में अमन, भाईचारे और कौमी एकता के लिए विशेष दुआएं की गईं।
विज्ञापन

हजरत शाहजी मोहम्मद शेर मियां के उर्स के अंतिम दिन दरगाह शरीफ पर अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। दरगाह परिसर, आसपास की सड़कें और शहर के प्रमुख मार्ग जायरीनों की भीड़ से खचाखच भरे रहे। दरगाह शेरिया में आयोजित कुल शरीफ की महफिल में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे उलेमा हजरात ने हम्द, नात और मनकबत पेश कर महफिल को रूहानी रंग में रंग दिया। दरगाह शेरिया के सज्जादानशीन हजरत मुन्ने मियां शेरी ने मुल्क और क़ौम की सलामती, खुशहाली, भाईचारे, कौमी यकजहती और अमन-चैन के लिए खास दुआएं कराईं।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से आपसी मोहब्बत और इंसानियत के रास्ते पर चलने की अपील भी की। उर्स के मौके पर दरगाह शरीफ की ओर से बड़ी संख्या में लंगर और तबर्रुक वितरित किया गया। दूर-दराज़ से आए जायरीनों ने दरगाह पर चादरपोशी कर मन्नतें मांगीं और फातिहा पढ़ी। इस अवसर पर अब्दुल हफीज़ मियां शेरी, नायब सज्जादानशीन हज़रत मेराज मियां शेरी, बिलाल मियां शेरी, नफीस मियां शेरी, मौलाना अनवार मिस्बाही शेरी, शहराज़ मियां शेरी, नूर मोहम्मद क़ादरी सहित बड़ी संख्या में उलेमा, अकीदतमंद मौजूद रहे। उर्स के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed