फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The two sides in the election rivalry In the assault, couple injured

चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, दंपति घायल

Wed, 24 Feb 2016 11:12 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Wed, 24 Feb 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
The two sides in the election rivalry In the assault, couple injured
पंचायत उपचुनाव के दौरान वोट न देने को लेकर गांव इरादतपुर पगार में दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष के दलित सुखलाल व उसकी पत्नी कुसुमा देवी घायल हो गईं। सुखलाल का आरोप है कि उसके व उसकी पत्नी के साथ घर में घुसकर मारपीट गई, जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि सुखलाल ने उसके घर घुसकर गालीगलौज की और छप्पर में आग लगा दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव इरादतपुर पगार निवासी सुखलाल ने बताया कि पंचायत उपचुनाव में उसने पहला वोट बीडीसी पद के प्रत्याशी संतोष के पक्ष में डाला था, जबकि दूसरे प्रत्याशी कृष्णकुमार पक्ष के रमेश राठौर कृष्णकुमार को पहला वोट डालने का दबाव बना रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। संतोष के चुनाव जीतने से नाराज आरोपी रमेश राठौर उसके घर में घुस आए। जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने लगे। विरोध करने पर उसकी और पत्नी कुसुमा देवी की जमकर पिटाई कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए। उधर दूसरे पक्ष के रमेश राठौर का आरोप है कि आरोपी सुखलाल ने उसके घर पर आकर गालीगलौज की और घर के बाहर बनी पशुशाला में आग लगा दी। एसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि सुखलाल की ओर से आरोपी रमेश राठौर के खिलाफ एससीएसटी एक्ट व दूसरे पक्ष की ओर से घर में घुसकर गालीगलौज करने व आग लगाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल दंपति को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed