फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The trees cut were not on Waqf land, report submitted to DM

Pilibhit News: काटे गए पेड़ वक्फ की जमीन पर नहीं थे, डीएम को सौैंपी रिपोर्ट

Fri, 22 Dec 2023 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
The trees cut were not on Waqf land, report submitted to DM
बाग में कटे पड़ पेड़ । फाइल फोटो
पीलीभीत। निरंजनकुंज में हरे भरे आम के बाग का कटान होने के मामले में अल्पसंख्यक विभाग ने जमीन को लेकर अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपी है। इसमें कहा गया है कि जमीन निजी संपत्ति है। वह वक्फ संपत्ति नहीं है। वक्फ के अलग तीन गाटा हैं। इधर, पेड़ का सफाया कर कॉलोनी बनाने के मामले में डीएम कॉलोनाइजरों और जमीन के मालिकाना हक के बीच संबंधों को लेकर पड़ताल करा रहे हैं।
विज्ञापन

छह दिसंबर को उद्यान विभाग की रिपोर्ट पर तत्कालीन डीएफओ संजीव कुमार ने आम का बाग कटाने की अनुमति दे दी थी। इसके बाद शाहजहांपुर की लेबर ने मंगलवार रात से ही कटान शुरू कर दिया था। बुधवार को जब मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो कटान को मौके पर रुकवा दिया गया था। इधर, आम का बाग वक्फ बोर्ड की जमीन पर होने की चर्चा हुई तो संबंधित विभाग के लोगों ने इसकी पड़ताल शुरू कर दी थी। मामले को लेकर डीएम ने वक्फ बोर्ड से जमीन को लेकर रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन

डीएम को सौंपी रिपोर्ट में कहा गया है कि जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं है। इस पर ही कटान की अनुमति दी गई थी। अब यह जमीन ग्रीन बेल्ट की या नहीं, यह मामला विनियमित क्षेत्र की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध कटान में किसकी भूमिका, इसकी हो रही पड़ताल
पेड़ों का सफाया करवाने के बाद वहां पर कॉलोनी को विकसित करने की पूरी तैयारी है। इसमें कौन-कौन शामिल हैं और कटान की अनुमति दिलाने मेें किसकी भूमिका है। इसकी भी डीएम की ओर से पड़ताल कराई जा रही है। इसमें यह भी देखा जा रहा है कि जमीन के स्वामी और कॉलोनाइजरों के बीच क्या संबंध है।


जमीन को लेकर अभिलेखों की जांच कराई गई थी। इसमें जहां पर पेड़ काटे गए, वह वक्फ बोर्ड की जमीन नहीं है। जमीन निजी संपत्ति है। इस जमीन के दूसरी ओर तीन गाटा वक्फ संपत्ति के हैं। रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी गई है।- रोहित सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed