फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The train will run between incomplete preparations

अधूरी तैयारियों के बीच दौड़ेगी ट्रेन

Mon, 05 Dec 2016 10:31 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत Updated Mon, 05 Dec 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
The train will run between incomplete preparations
ट्रेन
पीलीभीत-भोजीपुरा ब्राडगेज रूट पर 11 दिसंबर को केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु बड़ी रेल लाइन की ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। महकमे ने रेल मंत्री को बुलावा तो भेज दिया, लेकिन अभी ओवरब्रिज समेत कई कार्य अधूरे पड़े है। 
विज्ञापन

पीलीभीत-टनकपुर रेल मार्ग पर ब्राडगेज को हरी झंडी मिलने के बाद प्रथम चरण में पीलीभीत-भोजीपुरा मार्ग पर एक जनवरी को ब्लाक लेने के बाद कार्य शुरू किए थे। करीब दस माह के भीतर 38 किमी लंबे ट्रैक पर नवंबर मे काम पूरा कर लिया गया। सीआरएस प्रभात कुमार बाजपेई ने भी निरीक्षण के बाद उक्त ट्रैक पर ट्रेन संचालन को हरी झंडी दे दी। अब मात्र उद्घाटन के इंतजार मेें ट्रेन का संचालन रुका हुआ है। इधर सूत्रों के मुताबिक 11 दिसंबर से पीलीभीत-बरेली के बीच पांच जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है। इसका शुभारंभ केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु द्वारा किया जाएगा। 
विज्ञापन


अधूरी तैयारियों के बीच शुरू होगा सफर
पीलीभीत-भोजीपुरा के बीच 11 दिसंबर से ट्रेनें तो दौड़ने लगेगी, लेकिन यह सब आधी अधूरी तैयारियों के बीच होगा। रेल सुविधा के नाम पर यात्रियों को मात्र रेल का सफर ही नसीब होगा, बाकी उन्हें रेल टिकट लेने से लेकर ट्रेन तक पहुंचने के बीच दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। यात्रियों के एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक आवागमन को लेकर यहां कोई सुविधा नहीं है। हालांकि यहां पाथ वे बनाया गया है, लेकिन उसका कोई लाभ यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

00
ओवरब्रिज समेत कई कार्य अधूरे
रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज समेत कई अन्य कार्य अधूरे हैं। इसमें ओवरब्रिज का कार्य हाल ही में शुरू किया गया है। वहीं मुख्य प्लेटफार्म पर भी तमाम कार्य होना शेष है। हालांकि प्लेटफार्म पर शेड डालने समेत कुछ अन्य काम तेजी से शुरू किए गए हैं। ठेकेदारों को दस दिसंबर तक हर हाल में कार्य पूरा कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed