फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The time for building an overbridge in the city has been extended thrice, 20% of the work is still incomplete

Pilibhit News: शहर में ओवरब्रिज बनाने के लिए तीन बार बढ़ा चुके समय, 20% काम अब भी अधूरा

Tue, 19 Aug 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 19 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The time for building an overbridge in the city has been extended thrice, 20% of the work is still incomplete
निर्माणाधीन ओवरब्रिज के सर्विस लेन पर वाहन से गुजरने से उठती धूल। संवाद
पीलीभीत। शहरवासियों को आवागमन में सुविधा और जाम से राहत दिलाने को बनाया जा रहा असम चौराहे का ओवरब्रिज अब खुद ही मुसीबत का कारण बन गया है। तीन बार अवधि बढ़ने के बाद भी 20 प्रतिशत काम अब भी अधूरा है।
विज्ञापन

वहीं, जगह-जगह बिखरा मलबा, निर्माण सामग्री और टूटी-फूटी सड़क ने आवागमन को जोखिम भरा बना दिया है। बार-बार समय सीमा बढ़ने के बावजूद धीमी रफ्तार से चल रहे कार्य ने लोगों की उम्मीदों को मायूसी में बदल दिया है।
विज्ञापन

शहर के व्यस्ततम असम चौराहा पर 650 मीटर लंबे ओवरब्रिज के निर्माण को वर्ष 2020 में शासन ने मंजूरी दी थी और 98 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। वर्ष 2022 में आगरा की कार्यदायी संस्था गिरिराज जी ने ओवरब्रिज का कार्य शुरू कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून 2024 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन काम समय पर पूरा नहीं हो सका। इसके बाद समय सीमा बढ़ाकर 31 दिसंबर 2024 की गई। तब भी कार्य अधूरा रहा और अब तीसरी बार अवधि बढ़ाकर जून 2025 कर दी गई थी, लेकिन तीसरी बार की मियाद में भी कार्यदायी संस्था कार्य को पूरा नहीं कर सकी। स्थिति यह है कि कार्य अभी करीब 20 फीसदी से अधिक अधूरा है और निर्माण क्षेत्र में अव्यवस्था हावी है। कार्यदायी संस्था की ओर मियाद बढ़ाने को लेकर पत्राचार भी किए गए हैं।

निर्माणाधीन ओवरब्रिज के सर्विस लेन पर वाहन से गुजरने से उठती धूल। संवाद

निर्माणाधीन ओवरब्रिज के सर्विस लेन पर वाहन से गुजरने से उठती धूल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed