{"_id":"570a87f64f1c1beb64c810e6","slug":"the-tigers-defeated-the-blue-lines-of-purnpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइंस ऑफ पूरनपुर ने ब्लू टाइगर को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइंस ऑफ पूरनपुर ने ब्लू टाइगर को दी शिकस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 10 Apr 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी स्पोर्ट्स एकेडमी एंड स्टेडियम में चल रहे पीपीएल (पीलीभीत प्रीमियर लीग टूर्नामेंट) के दूसरे दिन रायल्स पूरनपुर ने सनराइजर को 57 रनों से व लाइंस ऑफ पूरनपुर ने ब्लू टाइगर को पांच विकेेट से हराया। लाइंस ऑफ पूरनपुर के खिलाड़ी आदर्श ने सर्वाधिक 63 रन बनाए। आदर्श को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरे दिन का पहला मैच रायल्स पूरनपुर और सनराइजर्स पूरनपुर के बीच हुआ। सीओ राजेश्वर सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। रायल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर नौ विकेट खोकर 139 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स पीलीभीत के खिलाड़ी 18.1 ओवर में 83 रन बनाकर आउट हो गए। मैन ऑफ द मैच रविंद्र सिंह को सीओ और एकेडमी के प्रबंध निदेशक गुरभाग सिंह ने पुरस्कृत किया। इससे पहले नाइट पैंथर ने सुपर किंग्स को 59 रन पर ऑल आउट कर चार विकेट से मैच जीता। रविवार को अपराह्न बाद लाइंस ऑफ पूरनपर और ब्लू टाइगर की टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ।, जिसमें ब्लू टाइगर टीम के खिलाड़ियों को करारी हार का सामना करना पड़ा। ब्लू टाइगर टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम निर्धारित बीस ओवर भी नहीं खेल सकी और 106 रनों पर ढेर हो गई। जवाब में लाइंस ऑफ पूरनपुर के खिलाड़ियों ने धुआंधार बैटिंग की और 17 वें ओवर में ही पांच विकेट से मैच जीत लिया। लाइंस ऑफ पूरनपुर टीम के खिलाड़ी आदर्श ने सर्वाधिक 63 रन बनाए और नाट आउट रहे। कप्तान हरदीप सिंह ने 17 रनों का योगदान दिया। इससे पहले प्रभारी कोतवाल राजेश यादव और पत्रकार तारिक कुरैशी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। मैन ऑफ द मैच आदर्श कुमार को राधा माधव संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, एकेडमी के संरक्षक भजन सिंह, पंजाब एंड सिंध बैंक के शाखा प्रबंधक ने पुरस्कृत किया। सुरेश अग्रवाल ने आदर्श को एक हजार रुपये नगद पुरस्कार भी दिया। इस मौके पर एकेडमी के प्रबंध निदेशक गुरभाग सिंह, अशोक सिंह, टीम आनर्स सर्वेश मिश्र, नवीन अग्रवाल, संजीव सिंह, सौरभ पांडेय, सुखदेव सिंह आदि मौजूद रहे।