फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The tiger remained caged for the third day, speculations of it being sent out

Pilibhit News: तीसरे दिन भी पिंजरे में कैद रहा बाघ, बाहर भेजे जाने के कयास

Wed, 25 Sep 2024 11:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
The tiger remained caged for the third day, speculations of it being sent out
पीलीभीत। माला रेंज के जंगल से बेहोश कर पकड़ा गया बाघ विभागीय निर्णय न होने से तीसरे दिन भी पिंजरे में कैद में रहा। डीएफओ आवास (पीटीआर मुख्यालय) परिसर में रखे पिंजड़े में कैद बाघ की निगरानी के लिए टीमें लगी हैं। बाघ के स्वभाव को बदलने के लिए उसे बाहर भेजे जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज के जंगल से सटे इलाके में कई माह से बाघ की दहशत थी। जंगल और उससे सटे इलाके में मानव वन्यजीव संघर्ष की कई घटनाएं भी सामने आ चुकी थीं। नौ सितंबर को बाघ ने बासखेड़ा निवासी मजदूर केदारी लाल को हमला कर मार दिया था। घटना के बाद विभाग ने अनुमति लेने के बाद बाघ को पकड़ने के प्रयास शुरू किए थे। सोमवार सुबह तड़के बाघ को बेहोश कर पकड़ लिया गया था।
विज्ञापन

अफसरों का कहना है कि बुधवार को मुख्यालय पर पत्राचार किए गए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही उसको छोड़े जाने को लेकर निर्णय हो जाएगा। फिलहाल बाघ की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खूंखार के साथ सेहतमंद है बाघ, पिंजरा पड़ रहा छोटा
पकड़ा गया बाघ काफी खूंखार है। इसके साथ सेहत बेहतर होने से उसका आकार भी काफी बड़ा है। इस वजह से उसको बेहोश होने के बाद पिंजरे में रखा जाने के दौरान टीम के पसीने छूट गए थे। करीब 20 सदस्यों ने बाघ को उठाकर पिंजरे तक पहुंचाया था। बाघ के आकार के सामने पिंजरा भी छोटा प्रतीत हो रहा है।

स्वभाव बदलने के लिए जिले से
बाहर भेजा जा सकता है बाघ
विभागीय सूत्रों की मानें तो बाघ का स्वभाव बदलाव जरूरी है। इसके लिए उसे पीटीआर से बाहर भेजना जरूरी है। विभाग की ओर से उसे छोड़ने को लेकर अफसरों ने मुख्यालय पर पत्राचार भी किए हैं, जिसमें जगह का कोई हवाला नहीं दिया गया है।


बाघ को छोड़ने को लेकर मुख्यालय पर पत्राचार किया गया है। जल्द ही निर्णय होने की उम्मीद है। अभी विभागीय टीम बाघ की निगरानी में जुटी हुई है। - मनीष सिंह, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed