फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The tiger kept roaming near the house, narrowly avoided passersby

दिन में घर के निकट चलहकदमी करता दिखा बाघ, बाल-बाल बचा राहगीर

Tue, 06 Sep 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
The tiger kept roaming near the house, narrowly avoided passersby
उत्तराखंड बॉर्डर के गांव दीननगर में घर के निकट मार्ग पर चहलकदमी करता बाघ। संवाद - फोटो : PILIBHIT
अमरिया। खेतों में अक्सर पशुओं को टहलते देखा होगा लेकिन सोमवार सुबह करीब 11 बजे अमरिया और उत्तराखंड बॉर्डर पर बसे दीननगर गांव में बाघ चहलकदमी करता रहा। मार्ग से गुजर रहे राहगीर की नजर पड़ी तो बाइक छोड़कर भाग निकला। पूरी घटना किसान के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

जंगल से दूर आबादी क्षेत्र के निकट चहलकदमी को लेकर अमरिया तहसील क्षेत्र कई वर्षों से सुर्खियों में है। एक माह पूर्व से आबादी के निकट खेतों में डेरा जमाए बाघ भी परेशानी का सबब बना हुआ है। परवीन नदी के इलाके को शरण स्थली बनाकर बाघ उत्तराखंड और अमरिया क्षेत्र के करीब बीस किलोमीटर दायरे में चहलकदमी कर रहा है। अब तक करीब बीस से अधिक मवेशियों का शिकार भी कर चुका है। सोमवार करीब 11 बजे बाघ उत्तराखंड बॉर्डर के गांव हरदासपुर के मौजा दीन नगर में आबादी के निकट पहुंच गया।
विज्ञापन

किसान बलकार सिंह के घर के नजदीक खेत में चहलकदमी करता रहा। मार्ग से गुजर रहे बाइक सवार की बाघ पर नजर पड़ी तो पसीने छूट गए। वह बाइक छोड़कर पास के ही घर में घुस गया। बाघ मार्ग को पार कर खेतों की ओर निकल गया। वन दरोगा सोनी सिंह ने बताया कि जानकारी के बाद टाइगर ट्रैकर चेतन कुमार के साथ मौका मुआयना कर बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए गए। निगरानी बढ़ाने के साथ क्षेत्रीय लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed