{"_id":"68a60c148f5b60755e0f002c","slug":"the-tiger-entered-the-house-and-hunted-the-cow-and-the-goat-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-142260-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाघ ने घर में घुसकर पड्डे और बकरे का किया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाघ ने घर में घुसकर पड्डे और बकरे का किया शिकार
Wed, 20 Aug 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। हजारा थाना के गांव मल्लपुर में किसान चरनजीत सिंह के घर में घुसकर बाघ ने पड्डे को मार डाला। शोर शराबा पर बाघ पड्डे के शव को गन्ना के खेत में खींच ले गया। वहीं मंगलवार को कबीरगंज टिब्बा निवासी ग्रामीण के घर में बंधे बकरे को बाघ ने मार डाला और खाने लगा। आहट पर शोर-शराबा करने पर बाघ बकरे का शव छोड़कर भाग गया।
ग्रामीण नंदू ने बकरे के शव को घर के समीप ही गड्ढा खोदवाकर दफन कर दिया। तब से बाघ शिकार की तलाश मेंं आसपास चक्कर लगा रहा है। बाघ की चहलकदमी को लेकर आसपास के लोग दहशत में है। संपूर्णानगर रेंजर ललित कुमार ने बताया कि सूचना पर टीम को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मारे गए बकरे की सूचना पहले नहीं दी गई। बुधवार को जानकारी मिली है। टीम को बाघ की निगरानी करने के लिए लगाया गया है।