फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The threat of hiring contract

संविदा भर्तियों पर मंडरा रहे खतरे के बादल

Fri, 17 Apr 2015 12:23 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 17 Apr 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, अर्श व मेटरनल हेल्थ से जुड़ी संविदा भर्तियों को लेकर शुरू हुई जांच के बाद इन पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।
विज्ञापन


नेशनल हेल्थ मिशन के तहत जनवरी में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, अर्श व मेटरनल हेल्थ के तहत संविदा पदों पर भर्ती को लेकर चयन प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसको लेकर सीएमओ कार्यालय में अलग-अलग तिथियों पर साक्षात्कार हुए थे। इधर डीपीएम सर्वेश चंद्रा ने एनएचएम के मिशन निदेशक को पत्र भेजकर तत्कालीन सीएमओ डॉ. एके सिंह ने मानकों के विपरीत चयन प्रक्रिया संपन्न कराने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


बुधवार को लखनऊ से एनएचएम के महाप्रबंधक (ट्रेनी) डॉ. हरिओम गंगवार व डॉ. उत्तम कुमार ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर सीएमओ डॉॅ. ओम चौहान, डीपीएम सर्वेशचंद्रा आदि के बयान दर्ज किए। इसके बाद उन्होंने कुछ अभिलेखों को कब्जे में लिया। देर शाम टीम रवाना हो गई थी। इधर लखनऊ से आई टीम ने अभिलेखों को कब्जे लेने को लेकर संविदा भर्तियों पर खतरे मंडराने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर सीएमओ डॉ. ओम चौहान ने बताया कि दो सदस्यीय टीम ने बुधवार को बयान आदि दर्ज किए थे। कुछ अभिलेख भी साथ ले गए हैं। अब जांच शासन स्तर पर हो रही है। इस मामले में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed