{"_id":"64d28f91ae825ed9dc006904","slug":"the-thief-entered-the-farm-house-and-beat-the-watchman-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-2362-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फार्म हाउस में घुसे चोर ने चौकीदार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फार्म हाउस में घुसे चोर ने चौकीदार को पीटा
Wed, 09 Aug 2023 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
न्यूरिया। थाना क्षेत्र के टांडा बिजैसी में फार्म हाउस की दीवार कूदकर घुसे चोर ने वहां के चौकीदार की पिटाई कर दी। चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कस्बे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। चोरों के आतंक से कस्बे के लोग भयभीत हैं।
गांव टांडा बिजैसी में बरेली के मनीष भसीन का फार्म हाउस है। उनके फार्म हाउस पर क्षेत्र के ही गांव भिठौरा निवासी 60 वर्षीय खूबचंद चौकीदारी करते हैं। सोमवार रात लगभग 12 बजे चोर उनके फार्म में दीवार कूद कर घुस आया। आहट होने पर जब खूबचंद ने आवाज लगाई तो चोर ने उन पर हमला कर दिया। इसमें खूबचंद गंभीर रूप से घायल हो गए।
शोरशराबा होने पर जब आसपास जाग हो गई तो चोर खुद को फंसता देखकर वहां से भाग गया। चौकीदार ने मामले की सूचना वहां काम करने वाले अन्य लोगों को दी। इसके बाद उन्हें कस्बे के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना न्यूरिया पुलिस को दे दी गई है।