{"_id":"66537f95609bf7027d03b805","slug":"the-teenage-girl-who-was-lured-away-was-raped-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-116958-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बहला फुसला कर ले जाई गई किशोरी से किया गया था दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बहला फुसला कर ले जाई गई किशोरी से किया गया था दुष्कर्म
विज्ञापन
पूरनपुर। बहला फुसला कर ले जाई गई किशोरी से दुष्कर्म किया गया था। फर्जी समझौता नामा पुलिस को देकर आरोपियों ने कार्रवाई नहीं होने दी। इसके बाद किशोरी और उसके परिजनों को आरोपी बार-बार पर अपमानित करने लगे। शिकायत पर पुलिस ने किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने, दुष्कर्म करने और पॉक्सो एक्स के तहत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना 20 फरवरी को एक गांव की है। किशोरी के पिता ने बताया कि आरोपी अपने फुफेरे भाई के साथ उसकी 15 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया। बाद में आरोपी ने पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत पर दूसरे दिन गांव पहुंची पुलिस ने उसकी पुत्री को बरामद कर उसे सौंप दिया।
शिकायत पर पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। किशोरी के पिता का आरोप है कि आरोपी ने फर्जी समझौता नामा पुलिस को देकर कार्रवाई नहीं होने दी। इसको लेकर उसकी पुत्री का पुलिस ने मेडिकल तक नहीं कराया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी घटना का हवाला देकर उसे और उसकी पुत्री को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने लगे।
विज्ञापन
कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि किशोरी के पिता ने एक दिन पहले घटना की तहरीर दी। जिस पर आरोपी और उसके फुफेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।