{"_id":"66f84bed8e3f94c53605d051","slug":"the-teacher-got-a-fake-marriage-certificate-made-by-taking-documents-from-the-student-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-123193-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शिक्षक ने छात्रा से दस्तावेज लेकर बनवाया फर्जी वैवाहिक प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शिक्षक ने छात्रा से दस्तावेज लेकर बनवाया फर्जी वैवाहिक प्रमाण पत्र
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। ट्यूशन पढ़ने वाली छात्रा से स्काॅलरशिप के नाम पर शिक्षक ने जरूरी दस्तावेज ले लिए, इसके बाद फर्जी वैवाहिक प्रमाण पत्र बनवा लिया। अब वह इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे बदनाम करते हुए रंगदारी मांग रहा है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
क्षेत्र के एक गांव की युवती ने एसपी को तहरीर देकर बताया कि कस्बा बरखेड़ा निवासी संजय कुमार वर्ष 2023 में कोचिंग पढ़ाता था। इस दौरान उसने उससे स्कॉलरशिप परीक्षा के फार्म भरवाने के लिए सादा कागज पर हस्ताक्षर, आधार कार्ड, पेनकार्ड, हाई स्कूल की अंक तालिका व फोटो ले लिए।
आरोप है कि इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर संजय कुमार ने छात्रा व अपना फर्जी वैवाहिक प्रमाण पत्र बनवा लिया। प्रमाणपत्र छह जुलाई 2023 को जारी किया गया। छात्रा ने बताया कि वह छह जुलाई को पीलीभीत से घर लौट रही थी, तो पूर्वाह्न 11 बजे संजय कुमार उसे मिला।
विज्ञापन
छात्रा के अनुसार उस समय उसके सिर में दर्द हो रहा था। संजय ने उसे एक गोली खिला दी, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। छात्रा का आरोप है कि संजय कुमार एक अगस्त 2024 से लगातार अपनी फेसबुक आईडी व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वैवाहिक प्रमाण पत्र वायरल कर रहा है। साथ ही उससे व उसके परिवार से दस लाख रुपये की मांग कर रहा है।
युवती ने मामले की शिकायत एसपी अविनाश पांडेय से की। एसपी के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश शुक्ला ने बताया कि विवेचना की जा रही है।