फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The system of online attendance should not be postponed but cancelled

Pilibhit News: ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था स्थगित नहीं, बल्कि निरस्त हो

Wed, 17 Jul 2024 03:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
The system of online attendance should not be postponed but cancelled
बिलसंडा ब्लाक संसाधन केंद्र पर एबीएसए को त्यागपत्र सौपते ​शिक्षक संकुल।स्रोत:​शिक्षक
पीलीभीत। शिक्षकों के प्रदर्शन को देखते हुए फिलहाल ऑनलाइन उपस्थिति को दो महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है। बावजूद इसके शिक्षक नेताओं खुश नहीं हैं, उन्होंने इस प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बेसिक स्कूलाें में ऑनलाइन उपस्थिति का आदेश आने के बाद शिक्षकों ने विरोध शुरू कर दिया था। स्कूलों में आदेश को लेकर काली पट्टी बांधकर काम किया जा रहा था। शिक्षक संकुलों ने इस्तीफा देने के बाद सोमवार को विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा था।
विज्ञापन

फिलहाल शासन ने ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था को दो माह के लिए स्थगित कर दिया है। शासन के इस फैसले से शिक्षक संतुष्ट नहीं दिख रहे हैं। उनका कहना है कि आदेश को स्थगित नहीं बल्कि निरस्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों ने इस बात पर भी आक्रोश जाहिर किया कि उनकी अन्य मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। उनका कहना है कि मांगें व्यावहारिक हैं। मांगों को पूरा करने के लिए शासन को कमेटी गठित करने की आवश्यकता नहीं थी। ऐसे में उनकी मांगें अधर में लटक गई हैं।


--
ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था दो माह के लिए स्थगित की गई है। उनकी जायज मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। इससे शिक्षक शासन के निर्णय से संतुष्ट नहीं है। उनकी व्यावहारिक मांगें हैं। इनको पूरा कराने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
-लाल करन, जिलाध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ



--
ऑनलाइन उपस्थिति के आदेश को स्थगित नहीं बल्कि निरस्त किया जाना चाहिए था। इसके साथ की अन्य मांगों को भी पूरा किया जाना चाहिए था। जरूरी है कि शासन की ओर से गठित होने वाली कमेटी में प्रदेश स्तरीय शिक्षक नेताओं को भी शामिल किया जाए।
- दयाशंकर, जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ
-----
अब बिलसंडा, बीसलपुर और पूरनपुर के शिक्षक संकुलों ने दिया इस्तीफा

पीलीभीत। ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर शिक्षक संकुलों के इस्तीफा दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को बीसलपुर के 55 तो बिलसंडा के 52 शिक्षकों ने अपने पदों से इस्तीफा देकर बीईओ को सौंपा। इस दौरान शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।

--
बिलसंडा : 48 शिक्षक संकुल और चार एआरपी ने दिया इस्तीफा
बिलसंडा। सरकारी स्कूलों में सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के लिए संकुल प्रभारियों से काम लिया जा रहा है। अब शिक्षक संकुलों ने ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर विरोध के चलते सामूहिक रूप से इस्तीफा खंड शिक्षाधिकारी को दिया है। इससे पहले सभी शिक्षकों ने खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय पर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इसके बाद भी 48 शिक्षक संकुल और चार एआरपी ने इस्तीफा सौंपा। खंड शिक्षाधिकारी कैलाश पांडेय ने बताया कि 52 लोगों ने इस्तीफा दिया है।
--
बीसलपुर में 55 शिक्षक संकुल ने दिया त्यागपत्र
बीसलपुर। ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराए जाने के नियम के विरोध में नगर और ब्लॉक क्षेत्र के 55 संकुल शिक्षक प्रमुखों ने मंगलवार को बीआरसी भवन में खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित शर्मा को अपने त्यागपत्र सौंपे। खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित शर्मा ने बताया कि त्यागपत्र देने वालों में 50 संकुल शिक्षण प्रमुख ग्रामीण क्षेत्र के और पांच संकुल शिक्षण प्रमुख नगर क्षेत्र के हैं। इनके त्यागपत्रों को बीएसए कार्यालय को अग्रसारित कर दिया गया है। संवाद

--
पूरनपुर में भी 79 संकुल शिक्षकों ने दिया सामूहिक त्याग पत्र
पूरनपुर। ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में ब्लाॅक क्षेत्र के 79 संकुल शिक्षकों ने पद से त्यागपत्र दे दिया। बीएसए को संबोधित त्याग पत्र एबीएसए को सौंपा गया। संवाद

बिलसंडा ब्लाक संसाधन केंद्र पर एबीएसए को त्यागपत्र सौपते शिक्षक संकुल।स्रोत:शिक्षक

बिलसंडा ब्लाक संसाधन केंद्र पर एबीएसए को त्यागपत्र सौपते शिक्षक संकुल।स्रोत:शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed