{"_id":"65be9e097d911576e6039606","slug":"the-sun-was-shining-but-the-cold-wind-hurt-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-111552-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धूप तो खिली लेकिन ठंडी हवा ने सताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धूप तो खिली लेकिन ठंडी हवा ने सताया
विज्ञापन
शहर में शनिवार को आसमान में सुबह से ही धूप खिली रही । लेकिन शाम को आसमान में बादल छा गए । संवा
पीलीभीत। शनिवार को सुबह में मौसम साफ रहा। पाला गिरने से कोहरा भी नहीं था। धूप खिलने के साथ ही तेज हवा भी बहने लगी। शाम होते ही सर्द हवा ने मौसम में बदलाव किया और बादल आ गए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को बारिश हो सकती है।
शनिवार को जब धूप खिली तो लोग छतों पर पहुंच गए। कुछ ही देर में तेज हवा ऐसे चलने लगी जैसे होली के बाद का मौसम आ गया हो। तेज हवा के चलने से लोगों को सड़क पर चलना भी मुश्किल हो गया। ठंडी तेज हवा के कारण लोग धूप का भी मजा नहीं ले सके। दोपहर बाद मौसम ने एकदम करवट बदली। धूप भी हल्की हो गई। सूर्य अस्त होते ही हवा ने अपना वेग और बढ़ा दिया। मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही बादल छा गए। शनिवार को अधिकतम तापमान 17.3 और न्यूनतम 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.2 और न्यूनतम 8.8 डिग्री सेल्सियस था।
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि शनिवार की रात से ही बादल छा गए थे। इससे मौसम बदल गया। आज बारिश की संभावना है। बादल सोमवार को भी छाए रहेंगे।