फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The sun shone brightly during the day, the light breeze made one feel cold

Pilibhit News: दिन में खिली धूप, हल्की हवा ने ठंड का कराया अहसास

Mon, 25 Nov 2024 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
The sun shone brightly during the day, the light breeze made one feel cold
पीलीभीत के स्टेशन मार्ग पर लगी एक दुकान पर गर्म वस्त्र देखते लोग।संवाद
पीलीभीत। रविवार को दिन में हल्की हवा चलने से ठंडक महसूस की गई। इधर, न्यूनतम तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी ठंड और इजाफा होगा।
विज्ञापन

दीपावली के बाद से ही मौसम में बदलाव हो रहा है। एक सप्ताह पूर्व से सुबह और शाम की ठंड बढ़ गई है। शुरुआती दिनों में कोहरे की समस्या ने भी लोगों को परेशान किया, चार दिन पूर्व से कोहरे की समस्या कम हो गई। हालांकि ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके चलते लोगों ने सर्दी से बचाव के इंतजाम शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

रविवार को सुबह हल्के कोहरे के बाद दिनभर धूप खिली रही, लेकिन मौसम में हल्की हवा चलने से ठंडक बनी रही। शाम होते-होते ठंड में इजाफा हो गया। रविवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री से सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 24.9 व न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की अपेक्षा रविवार को मौसम में ठंडक ज्यादा रही। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि तापमान में अभी और गिरावट आएगी।


--
बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी बड़ी

ठंड में लगातार इजाफा होने से लोग बचाव के लिए गर्म कपड़े खरीदने में तेजी दिखाने लगे हैं। शहर के बाजार में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। रविवार को मुख्य बाजार में कपड़ों की दुकानों पर काफी संख्या में लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed