{"_id":"591c07c8ad82750d48ea425d09b8719d","slug":"the-student-of-milking-bodies-found-in-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध देने गए छात्र का नदी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध देने गए छात्र का नदी में मिला शव
Brkedha
Updated Fri, 21 Aug 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सिमरिया ताराचंद निवासी बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र 17 वर्षीय सत्यदेव का शव बरेली के थाना नवाबगंज के बहरजागीर गांव के पास बह रही देवहा नदी में बरामद हुआ, जबकि उसकी साइकिल गांव के सिमरिया ताराचंद के पास नदी में बरामद हुई। वह गुरुवार को दूध देने के लिए घर से निकला था। घर वालों ने उसकी साइकिल समेत नदी में गिरने से मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किशोर की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
ग्राम सिमरिया ताराचंद निवासी रामप्रताप ने बताया कि उनका बड़ा पुत्र सत्यदेव बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे घर से दूध लेकर उसकी बिक्री करने साइकिल से देवहा नदी के किनारे से होते हुए पौटा कलां गया था। पौटा कलां में दूध की बिक्री करके उसी रास्ते से घर वापस आ रहा था। आशंका जताई की गांव के समीप नदी के किनारे पगडंडी पर पहुंचते समय उसकी सत्यदेव साइकिल अनियंत्रित हो गई। जिससे वह साइकिल समेत नदी में जा गिरा होगा। देर रात तक जब सत्यदेव घर वापस नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन शाम तक कुछ पता नही चला। इधर सुबह जब गांव के कुछ लोगों ने नदी में दूध की कुछ खाली बोतले बहती देखे जाने की जानकारी दी तो घर वालों को अनहोनी का शक हुआ। इस पर परिवार वालों ने शुक्रवार की सुबह देवहा नदी में जाल डलवाकर तलाश शुरू की तो उसकी साइकिल बरामद हुई। परिवार के लोग गांव वालों के साथ देवहा नदी में उसकी तलाश कर रहे थे। दोपहर बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर बरेली के ग्राम बहरजागीर के समीप स्थित देवहा नदी के पुल के पास सत्यदेव का शव बरामद हुआ। शव मिलते ही घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर जिरौनिया चौकी इंचार्ज अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक के चाचा सुरेश चंद्र ने बताया कि सत्यदेव ने उपाधि महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया है।
विज्ञापन