फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The source of the Gomti will become a new tourism hub.

Pilibhit News: गोमती उद्गम स्थल बनेगा पर्यटन का नया केंद्र

Wed, 01 Jul 2026 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The source of the Gomti will become a new tourism hub.
गोमती उद्गम स्थल- स्रोत- प्रशासन
पीलीभीत। प्रदेश सरकार ने पीलीभीत में मां गोमती के उद्गम स्थल को एक आकर्षक पर्यटन और आस्था केंद्र के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। इस परियोजना पर 1.4 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसकी पहली किस्त के रूप में 78 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। यह पहल नदियों के उद्गम स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

गोमती नदी प्रदेश की जीवनदायिनी और सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक है। इसका उद्गम पीलीभीत जनपद के माधव टांडा ग्राम के समीप गोमत ताल से होता है। पर्यटन विभाग इस स्थल को एक प्रमुख आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित कर रहा है। यह प्रयास पवित्र स्थल की ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान को वैश्विक स्तर पर विशिष्ट पहचान देगा। इससे स्थानीय स्तर पर पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। गोमती नदी लगभग 960 किलोमीटर की यात्रा तय करती है। यह पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर और जौनपुर सहित कई जनपदों के लिए जीवनदायिनी है। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि इस कार्य की मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही आगे की कार्रवाई शुरू होगी। संवाद
विज्ञापन

--------------
विकास कार्यों का विवरण
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग गोमती नदी की आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह राज्य में नदी आधारित पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। परियोजना के तहत बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण पर 48.69 लाख रुपये, शौचालय परिसर निर्माण पर 13.44 लाख रुपये और शेड निर्माण पर 9.45 लाख रुपये खर्च होंगे। यात्री सुविधाओं का विकास, इंटरलॉकिंग टाइल्स, उद्यान एवं सुंदरीकरण (बागवानी) भी किया जाएगा। क्यूआर कोड/बारकोड युक्त संकेतक और सौर ऊर्जा आधारित सुविधाओं का भी विकास होगा। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम को कार्यदायी संस्था बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed