{"_id":"62b8b04b605b36765801f67d","slug":"the-soldier-threatened-to-kill-the-in-charge-of-dial-112-pilibhit-news-bly4895496136","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी मंजूर नहीं की सिपाही ने डायल-112 के प्रभारी को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी मंजूर नहीं की सिपाही ने डायल-112 के प्रभारी को दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
पीलीभीत। परिवार में चाचा की मौत होने पर 23 जून को डायल 112 का कांस्टेबल कार्यालय में अवकाश पत्र छोड़कर चला गया था। किसी कारणवश उसके पत्र पर अवकाश स्वीकृत नहीं हो पाया। इस पर प्रभारी ने अनुपस्थिति दर्ज करा दी। इसी बात पर कांस्टेबल ने प्रभारी से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी ने सदर कोतवाली में कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मुरादाबाद जिले के सिविल लाइंस थाना के गांव फकीरापुर निवासी कांस्टेबल राजदीप सिंह की तैनाती डायल 112 में है। डायल 112 के प्रभारी रविंद्र कुमार ने कांस्टेबल राजदीप सिंह के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि कांस्टेबल ने 23 जून को अपने चाचा की मौत होने की बात कहते हुए पांच दिन का अवकाश मांगा था। वह अवकाश पत्र कार्यालय में छोड़कर चला गया। 24 जून को शुक्रवार होने के कारण कोई अधिकारी नहीं मिला और अवकाश स्वीकृत नहीं हो पाया।
इस पर कांस्टेबल को दो दिन का अवकाश अपने स्तर से देने की बात कही। कांस्टेबल ने मना कर दिया और फोन पर ही बदतमीजी शुरू कर दी। उससे कहा कि वापस लौटकर खुद अवकाश स्वीकृत करा लेना। वापस नहीं आने पर अनुपस्थिति दर्ज करा दी गई। 25 जून को रात आठ बजकर 15 से आठ बजकर 42 मिनट तक कांस्टेबल ने अपने मोबाइल नंबर से उनके मोबाइल पर व्हाटसअप मैसेज कर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कांस्टेबल राजदीप सिंह रिपोर्ट दर्ज कर ली है।