{"_id":"ff093a01d9ff52eedddb4d5a45b62f81","slug":"the-siege-of-people-power-commotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने बिजली घर का किया घेराव, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने बिजली घर का किया घेराव, हंगामा
Pilibhit
Updated Tue, 04 Aug 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार देर रात फाल्ट ठीक न करने से नाराज तमाम उपभोक्ताओं ने बाजार गेट स्थित बिजली घर का घेराव कर खूब हंगामा किया। फाल्ट के कारण पूरी रात मोहल्ला साहूकारा के आधे घरों की बिजली गायब रही। उधर, आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहा के पास तारों के आपस में टकरा जाने से खकरा, डालचंद, बेनीचौधरी समेत कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
सोमवार की शाम एलटी लाइन में फाल्ट आने से मोहल्ला साहूकारा के आधे घरों की बिजली गुल हो गई। काफी देर तक जब बिजली नहीं आई तो उपभोक्ताओं ने बाजार गेट स्थित बिजली घर फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इस पर तमाम उपभोक्ता बिजली घर पहुंचे और कॉल न उठाने पर नारजगी जाहिर की। वहां मौजूद कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं से अभद्रता शुरू कर दी। उपभोक्ताओं का आरोप है कि जब उन्होंने एसडीओ टाउन से समस्या बताई, लेकिन उन्होेंने अनसुनी कर दी। इससे उपभोक्ताओं का पारा चढ़ गया और बिजली घर का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। फाल्ट दूर न करने से पूरी रात मोहल्ले के आधे घरों की बिजली गुल रही। उधर, आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहा के पास एलटी लाइनों के तार आपस में टकरा गए। जिससे मोहल्ला डालचंद, खकरा, चौक व बेनी चौधरी सहित कई मोहल्लों की बिजली गायब हो गई। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसडीओ टाउन दीपक नेगी ने बताया कि फाल्टों को दूर कर बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई है।
विज्ञापन