फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The service of the headmaster in charge who was working with fake educational certificates was terminated

Pilibhit News: फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे प्रभारी प्रधानाध्यापक की सेवा समाप्त

Tue, 08 Apr 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 08 Apr 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
The service of the headmaster in charge who was working with fake educational certificates was terminated
पीलीभीत/बीसलपुर। फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सहारे नौकरी कर रहे बिलसंडा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पसगवां के प्रभारी प्रधानाध्यापक की सेवा समाप्त कर दी गईं। अब शिक्षक से रिकवरी की जाएगी। हालांकि, विभाग ने अभी एफआईआर दर्ज नहीं कराई है। मगर गिरफ्तारी के डर से प्रभारी प्रधानाध्यापक फरार हो गया है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी बिलसंडा शिव शंकर मौर्य ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय पसगवां के प्रभारी प्रधानाध्यापक पंकज कुमार ने अपने शैक्षिक अभिलेख जमा किए थे। शिकायत मिलने पर उनके शैक्षिक अभिलेखों की जांच कराई गई। सत्यापन में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के शैक्षिक प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। जांच रिपोर्ट मिलते ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उसकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं।
विज्ञापन

शिक्षक पंकज कुमार करीब पांच वर्षों से नौकरी कर रहा था। सेवा समाप्त होने के बाद से नदारद है। उसने अपना मोबाइल फोन नंबर भी बंद कर रखा है। विभाग ने शिक्षक की सेवाएं तो समाप्त कर दीं, लेकिन फर्जीवाड़े के मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अभी उच्च अधिकारियों के स्तर से आरोपी शिक्षक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश नहीं मिले हैं। आदेश मिलते ही उसके रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र मिलने पर शिक्षक की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। शिक्षक से रिकवरी की जाएगी। प्रक्रिया चल रही है। शिक्षक करीब पांच वर्षों से सेवा में था।
- अमित कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed