{"_id":"05cb40841a96780dbe59b858a8b58b30","slug":"the-second-day-of-5725-exam-627-absent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन 5725 ने दी परीक्षा, 627 गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन 5725 ने दी परीक्षा, 627 गैरहाजिर
पीलीभीत
Updated Sat, 21 Feb 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में गुरुवार को प्रथम पाली में बोर्ड परीक्षा में 627 परीक्षार्थी
विज्ञापन
गैरहाजिर रहे। सचल दलों ने 30 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी कर
परीक्षा का जायजा लिया। दूसरे दिन भी कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
जिले के 86 परीक्षा केंद्रों पर दूसरे दिन प्रथम पाली में इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों की गृह विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें 5725 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जबकि 627 गैरहाजिर रहे। वहीं शुक्रवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों ने हिंदी विषय की परीक्षा दी। इसमें पंजीकृत 21412 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 19451 ने परीक्षा दी, जबकि 1961 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
सचल दल ने शुक्रवार को जिले के 30 से अधिक परीक्षा केंद्रों छापेमारी की मगर उनके हाथ एक भी नकलची नहीं लगा। डीआईओएस जेके वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हो गई। सचल दल की टीमों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। केंद्र व्यवस्थापकों को भी नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
एक छात्र के लिए जुटा पूरा अमला
बोर्ड परीक्षा की द्वितीय पाली में पाली विषय की भी परीक्षा थी। हाफिज रहमत खां इंटर कॉलेज में एक परीक्षार्थी को परीक्षा देनी थी, लेकिन वह भी गैरहाजिर रहा। केंद्र व्यवस्थापक मोहम्मद सिरोज ने बताया कि एक परीक्षार्थी को पाली विषय की परीक्षा देनी थी लेकिन वहीं भी गैर हाजिर रहा।
मजाक बना कंट्रोल रूम
बोर्ड परीक्षाओं की सूचनाओं के आदान प्रदान को डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। लेकिन इस कंट्रोल रूम में न तो कोई फोन है और न ही बैठने के लिए ठीकठाक कुर्सियां। कंट्रोल रूम एक खुले बरामदे में एक मेज रखकर बनाया गया है।
आज होने वाली परीक्षाएं
हाईस्कूल इंटर
प्रथम पाली वाणिज्य अर्थशास्त्र
द्वितीय पाली --- हिंदी द्वितीय