{"_id":"682e2038486426c2b80e40a4","slug":"the-scorching-sun-made-the-city-boil-heavy-rain-brought-relief-in-puranpur-majhola-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-136379-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शहर में तेज धूप ने उबाला... पूरनपुर-मझोला में झमाझम बारिश ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शहर में तेज धूप ने उबाला... पूरनपुर-मझोला में झमाझम बारिश ने दी राहत
Thu, 22 May 2025 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 22 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
मझोला में बुधवार सुबह दस बजे आसमान में छाए बादल। संवाद
पीलीभीत। पूरनपुर और मझोला क्षेत्र में बुधवार की सुबह हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। करीब 15 मिनट बाद बारिश थमने पर तेज धूप निकली। वहीं, शहरवासी पूरे दिन गर्मी से परेशान रहे। तेज धूप की वजह से दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा दिखा। हालांकि शाम छह बजे मौसम ने करवट ली। ठंडी हवा ने लोगों को राहत दी।
जिले में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। दो दिन पूर्व से दिन में बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हो रही। हालांकि दिन में उमस भरी गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है। बुधवार सुबह पूरनपुर और मझोला क्षेत्र में बादल छा गए।
पूरनपुर में करीब 15 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। वहीं मझोला में बूंदाबांदी ने लोगों को राहत दी। शहर में दोपहर में गर्मी की तपन ने लोगों को परेशान किया। शाम छह बजे के बाद ठंडी हवा चलने से लोगों ने राहत महसूस की। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि बुधवार को अधिकतम 38.1 व न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को अधिकतम 37.5 व न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया था।