{"_id":"58cad6cd4f1c1b992132a2b0","slug":"the-sale-will-be-auctioned-sugar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलाम होगी बरखेड़ामिल की चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलाम होगी बरखेड़ामिल की चीनी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना भुगतान करने पर सबसे फिसड्डी बरखेड़ा चीनी मिल की चीनी नीलाम की जाएगी। इससे प्राप्त धनराशि से किसानों को भुगतान कराने की तैयारी की जा रही है। इस बावत डीएम ने आदेश कर दिए हैं। जिले की चारों चीनी मिलों पर चालू पेराई सत्र के 190 करोड़ रुपये बकाया हैं। इसमें सबसे ज्यादा बकाया बरखेड़ा स्थित बजाज चीनी मिल पर 140 करोड़ है। चारों मिलों की बात करें तो शहर स्थित एलएच ने लगभग 116 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है जिसका मूल्य 358 करोड़ रुपये बनता है। अब एलएच पर 25.58 करोड़ रुपये बकाया है। वहीं पूरनपुर सहकारी मिल पर 21.89 करोड़ और बीसलपुर सहकारी मिल पर 25.97 करोड़ रुपया बकाया है लेकिन 71.12 लाख क्विंटल गन्ना पेराई करने वाली बजाज चीनी मिल ने कुल गन्ना भुगतान 220 करोड़ के सापेक्ष मात्र 80 करोड़ का ही भुगतान किया है। इस प्रकार बजाज मिल पर अभी भी 140 करोड़ रुपया बकाया है। गन्ना बकाया भुगतान न करने पर डीएम ने बजाज चीनी मिल को नोटिस देकर 15 मार्च तक का समय दिया था जो बुधवार को समाप्त हो गया। नोटिस के बाद भी भुगतान न करने पर अब डीएम ने किसानों का भुगतान दिलाने के लिए मिल की चीनी नीलाम करने के आदेश दिए हैं। डीएम मासूम अली सरवर ने बताया कि इसके लिए एसडीएम बीसलपुर को लिखा गया है। मिल की चीनी को पहले ही टैग किया जा चुका है। मिल की नीलामी कराकर प्राप्त होने वाली धनराशि किसानों के खातों में भेजी जाएगी।
15 तक चलेगा चीनी मिल का पेराई सत्र
बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर और डालमियां शुगर मिल निगोही के पेराई सत्र 15 अप्रैल तक चलेगा। सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि इन दोनों मिलों के क्षेत्रों में अभी काफी गन्ना बाकी है। ऐसे में पेराई सत्र 15 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन
15 तक चलेगा चीनी मिल का पेराई सत्र
बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर और डालमियां शुगर मिल निगोही के पेराई सत्र 15 अप्रैल तक चलेगा। सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि इन दोनों मिलों के क्षेत्रों में अभी काफी गन्ना बाकी है। ऐसे में पेराई सत्र 15 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन