फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The ruckus that lasted for two days at Sungarhi police station was settled through an agreement

Pilibhit News: सुनगढ़ी थाने में दो दिन चला बवाल समझौते से निपटा

Sun, 20 Apr 2025 10:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
The ruckus that lasted for two days at Sungarhi police station was settled through an agreement
पीलीभीत। भाजपा नगर अध्यक्ष इंद्रेश सिंह चौहान की पिटाई का मामला आखिरकार समझौते से निपट गया। शनिवार को एकजुट हुए व्यापारियों की चेतावनी के बाद शुरू हुए समझौते के प्रयास देर रात तक चले। इस बीच व्यापारी नेता के थाने से जाने की जानकारी से बैकफुट पर आए नगर अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ सुनगढ़ी पहुंचे। व्यापारी नेताओं के दोबारा थाने पहुंचने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

भाजपा नगर अध्यक्ष इंद्रेश सिंह चौहान के साथ शुक्रवार को मारपीट हुई थी। नगर अध्यक्ष और उनके समर्थकों ने सुनगढ़ी थाने में धरना-प्रदर्शन किया। पुलिस ने नगर अध्यक्ष की ओर से उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, निमित अग्रवाल समेत छह नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मारपीट, लूट आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगर अध्यक्ष को धरने पर भी बैठना पड़ा था। शुक्रवार रात निमित अग्रवाल और एक अन्य को थाने में बुलाया गया था। व्यापारी नेता पर मुकदमा दर्ज होने के विरोध में शनिवार को व्यापारी एकजुट हुए। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष हंसराज गुलाटी के नेतृत्व में व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ से वार्ता कर कार्रवाई को गलत बताया था। बाजार बंद करने की चेतावनी दी थी। व्यापारी की चेतावनी के बाद समझौते का दौर शुरू हुआ। देर रात तक प्रयास होते रहे। समझौता वार्ता की बात पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल भी करीब सात बजे सुनगढ़ी थाने पहुंच गए। करीब चार घंटे तक वार्ता न होने से वह सुनगढ़ी में ही बैठे रहे।
रात करीब 11 बजे व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी, शैली अग्रवाल आदि सुनगढ़ी थाने पहुंचे। नगर अध्यक्ष के न आने पर व्यापारी नेता सशर्त अनूप अग्रवाल समेत थाने में बैठे दो अन्य लोगों को बाहर लाकर अपने साथ ले गए। इसकी जानकारी लगते ही भाजपा नगर अध्यक्ष इंद्रेश सिंह चौहान कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे। थाने में पहले से मौजूद भाजपा महामंत्री दिनेश पटेल के नेतृत्व में इंस्पेक्टर से वार्तालाप शुरू की।
कुछ देर बाद व्यापारी नेता शैली अग्रवाल के साथ अनूप अग्रवाल, निमित अग्रवाल भी थाने में दोबारा आए। कुछ देर तक चली वार्ता के बाद दोनों में समझौता हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने से चले गए। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि आपसी सहमति से दोनों पक्षों में समझौता हो गया। मामले में नियमानुसार कार्रवाई पर अमल किया जा रहा है।


गलती की माफी मांगने पर किया समझौता
भाजपा नगर अध्यक्ष इंद्रेश सिंह चौहान का कहना है कि प्रकरण के बाद व्यापारी नेता के परिजन घर आ रहे थे। इसके बाद शनिवार देर रात थाने पहुंचे। जहां उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने अपनी गलती की माफी मांगी। भविष्य में पुनरावृति न करने की बात कही। इस पर मौखिक रूप से समझौता कर लिया गया।

शैली अग्रवाल ने जताया व्यापारियों का आभार
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री शैली अग्रवाल ने प्रकरण में सहयोग के लिए व्यापारियों का आभार जताया है। कहा कि व्यापारी नेता और व्यापारियों के दर्ज हुए मुकदमे में जिले के व्यापारियों ने काफी एकजुटता दिखाई। पूरे समय व्यापारी कोतवाली और संगठन के साथ मौजूद रहे। अगर समझौता न होता तो व्यापारी आंदोलन में भी उनका साथ देते। कई अन्य संगठनों ने भी व्यापारियों का साथ दिया।


हमारा किसी से कोई विवाद नहीं : अनूप



व्यापारी नेता अनूप अग्रवाल ने बताया कि उनका किसी से विवाद नहीं है। मामले में समझौता हो गया है। हम शुरू से भाजपाई हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed