झाड़ू से ही उखड़ने लगी सड़क: शिकायत पर दोबारा बनाई जा रही... गुणवत्ता फिर भी नहीं, ग्रामीणों ने खोली पोल
अधिकारियों ने करीब चार माह पहले ठेकेदार को चेतावनी देते हुए दोबारा सड़क ठीक कर बनाने के लिए कहा था। सड़क की मरम्मत का कार्य दोबारा शुरू हुआ, लेकिन गुणवत्ता इस बार भी नहीं है। झाड़ू से गिट्टी उखड़ने लगी है।
विस्तार
पीलीभीत के ललौरीखेड़ा ब्लॉक से हरचुइया अड़ासेई तक करीब सात किलोमीटर लंबी सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत मंजूर हुई थी। सड़क का 360.24 लाख रुपये से निर्माण होना था। मंजूरी के बाद ठेकेदार रियाज अहमद की ओर से काम शुरू किया गया।
चार माह पहले हुई थी शिकायत
सड़क की घटिया सामग्री को लेकर जब शिकायत हुई तो अधिकारियों ने करीब चार माह पहले ठेकेदार को चेतावनी देते हुए दोबारा सड़क ठीक कर बनाने के लिए कहा था। इसके बाद अब फिर काम शुरू हुआ तो गुणवत्ता को ताक पर रख दिया गया।UP News: सुरक्षा के सवाल पर खिड़की पीटता रहा अशरफ..., गाड़ी में बैठाकर ले गई पुलिस, देखें वीडियो
सड़क पर मशीन से कोलतार मिलवाकर बजरी डाली जानी थी, फिर रोलर चलना था, लेकिन हाथों से ही मजदूरों से बजरी सड़क पर कोलतार से मिलवाकर डलवा दी गई। इससे सड़क फिर उखड़ने लगी है।
झाड़ू से उखड़ रही गट्टी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ग्रामीण सड़क पर झाड़ू लगाते दिख रहे हैं। झाड़ू के साथ ही सड़क पर कोलतार के साथ डाली गई गिट्टी उखड़ कर इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि मशीन की जगह मजदूरों से काम करवा दिया गया है। पूर्व में भी इसी तरह से काम किया गया था।
आरईएस के अधिशासी अभियंता फुरकान अली ने बताया कि पूर्व में शिकायत पर ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया था। कहा गया था कि दोबारा से काम कराया जाए। जहां जहां पर खराब है उसे ठीक कराया जा रहा है। अभी काम समाप्त नहीं हुआ है।